Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिथिला आदिकाल से संत-महात्माओं की धरती

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 24 Oct 2019 11:43 PM (IST)

    मधुबनी। जिला प्रभारी व राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मिथिला आदिकाल से विद्वानों व संत महात्माओं का धरती रही है। इसी धरती पर राजा जनक ...और पढ़ें

    Hero Image
    मिथिला आदिकाल से संत-महात्माओं की धरती

    मधुबनी। जिला प्रभारी व राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मिथिला आदिकाल से विद्वानों व संत महात्माओं का धरती रही है। इसी धरती पर राजा जनक, माता जानकी व मंडन मिश्र जैसे विद्वान हुए। उच्चैठ कालिदास राजकीय महोत्सव से समाज के बौद्धिक के क्षेत्र में कारगर साबित होगा। महाकवि कालिदास उच्चैठ भगवती के आशीर्वाद से ज्ञान प्राप्त कर विद्वान बने। शक्ति व सिद्धपीठ उच्चैठ प्रसिद्ध रही है। हमारी सरकार ऐतिहासिक व पौराणिक एवं धार्मिक स्थल को विकसित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। सीएम नीतीश कुमार की पहल पर हर जिले में महोत्सव हो रहा है। वे बेनीपट्टी के केवीएस कॉलेज में परिसर में दो दिवसीय उच्चैठ कालिदास राजकीय महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समारोह को संबोधित करते हुए पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि उच्चैठ में कालिदास ने जन्म लिया था। उच्चैठ में कालिदास का डीह है। यहां मिथिला की महान धरती पर एक हजार वर्षों से उच्चैठ कालिदास डीह पर पूजा होती है। कालिदास की रचना आज भी प्रासंगिक है। केंद्र की मोदी सरकार हजारों करोड़ से रामायण सर्किट की स्वीकृति दी है। भारत माला दर्शन योजना के तहत उच्चैठ से उग्रतारा तक फोरलेन सड़क बन रही है। इस अवसर पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी डॉ. सत्यप्रकाश, एमएलसी डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, सुमन महासेठ, विधायक सुधांशु शेखर, डॉ. संत कुमार चौधरी, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल, रामदेव महतो, धनश्याम ठाकुर, एसडीएम मुकेश रंजन, डीएसपी पुष्कर कुमार, प्रमुख सोनी देवी, डीडीसी अजय कुमार, एसी दुर्गानंद झा, जदयू नेता नीरज झा, जटाशंकर झा, डॉ. अमरनाथ झा, गुलाब साह, महेन्द्र सिंह, हेमचंद्र झा, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, प्रो सितलांबर झा, अमरेश मिश्रा, सरिता देवी, सीमा मंडल, सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के गोसाउनिक गीत से हुई। आगत अतिथि को पाग-दोपटा से सम्मानित किया गया।