Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhubani News: मधुबनी में सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 10:41 AM (IST)

    मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 45 वर्षीय किसान धनेश्वर यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह अपने दालान पर सो रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    मधुबनी लौकही में किसान की गला रेतकर हत्या

    संवाद सहयोगी, लौकही। लौकही थाना क्षेत्र के करियौत वार्ड 8 में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 40 वर्षीय किसान धनेश्वर यादव का शव उनके ही मवेशी घर से गला रेता हुआ बरामद हुआ। इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा छा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, धनेश्वर यादव मंगलवार की रात खेत से लौटकर खाना खाने के बाद मवेशी घर में सो गए थे। अहले सुबह 4:30 बजे उनकी पत्नी लरूवती देवी (42 वर्ष) मवेशी निकालने पहुंचीं। तो देखा मवेशी घर का दरवाजा आधा खुला हुआ है।

    अंदर पति को जगाने के दौरान उनकी नजर बहते खून पर पड़ी। चेहरे पर निगाह डालते ही उन्होंने देखा कि पति का गला रेता हुआ है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार और थानाध्यक्ष सनी कुमार मौसम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। साथ ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

    पूछताछ के लिए मृतक के बड़े भाई देवु यादव और छोटे भाई धनिक लाल यादव को थाना ले जाया गया। जहां पुछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात मृतक की पत्नी बेटे के बीमार होने की वजह से पति के साथ नहीं सोई थी, जबकि धनेश्वर मवेशी घर में अकेले सोए थे।

    मृतक के पिता मंगल यादव ने कहा कि बेटे की हत्या किसने और क्यों की, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। क्योंकि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों- 15 वर्षीय पप्पू यादव (मानसिक रूप से विक्षिप्त) और 13 वर्षीय राकेश यादव को छोड़ गया है।

    घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

    एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा, “मामले का जल्द खुलासा कर आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। नेपाल सीमा नजदीक होने के कारण पुलिस के सामने चुनौती जरूर है, लेकिन जांच तेज गति से चल रही है।”

    वहीं कयास लगाई जा रही है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ पप्पू ने ही पिता की हत्या की है। एक दिन पूर्व पिता द्वारा उसे बांधकर पीटे जाने की बात भी सामने आई है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

    हालांकि, हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव और परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि खबर प्रेषित तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराईग ई।

    comedy show banner
    comedy show banner