रामजानकी प्रतिमा का गांव में हुआ भ्रमण, लोगों ने की पुष्प वर्षा
रहिका प्रखंड के सतलखा चंद्रसेनपुर में राम-जानकी प्रतिमा के गांव भ्रमण के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने जगह-जगह कड़ी सुरक्षा के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जयकारे लगाए। जयश्री राम के गूंज से पूरा गांव गुंजायमान होता रहा।

मधुबनी । रहिका प्रखंड के सतलखा चंद्रसेनपुर में राम-जानकी प्रतिमा के गांव भ्रमण के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने जगह-जगह कड़ी सुरक्षा के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जयकारे लगाए। जयश्री राम के गूंज से पूरा गांव गुंजायमान होता रहा। पूजा समिति रामजानकी सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि रामजानकी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व गांव भ्रमण कर गांव में सुख, शांति, समृद्धि और विकास की कामना की गई। इस अवसर पर गांव के समस्त स्त्री-पुरुष, युवा, बुजुर्ग, बच्चे इस परिक्रमा यात्रा में शामिल रहे। पंडित दशरथ महाराज ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन राम नाम लिए बिना सफल नहीं हो सकता। राम नाम लेने मात्र से ही समस्त विश्व का कल्याण होता है। भगवान राम ने मानव रुप में धरती पर जन्म लेकर अधर्म पर चलने वाले का विनाश कर सनातन धर्म की रक्षा की। पचरुखी ब्रह्मास्थान में श्रीमद्भागवत कथा आज से, निकली कलश यात्रा बाबूबरही अंचल क्षेत्र के पचरुखी ब्रह्मास्थान में मंगलवार से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस निमित्त सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 201 महिलाएं व बालाएं शामिल थे। यज्ञ स्थल से प्रारंभ शोभा यात्रा बगौल होते हुए बलिराजगढ पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल बोझ रमनीपट्टी होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंच प्रतिष्ठापित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि कथा वाचन मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका मंगेशकर किशोरी के मुखारविद से होगी। जो संध्या चार बजे से प्रारंभ होकर आठ बजे तक चलेगी। कलश यात्रा में सुधीर कामत, रंजीत कामत, उदय कामत, शोभाकांत राय, कुसुम लाल पासवान, रामअशीष राम, देवनारायण पासवान, श्याम मंडल, अजय कुमार चौधरी, अधिक लाल पासवान, संजय बाबा आदि शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।