Move to Jagran APP

पर्यावरण की रक्षा मानव जीवन का आधार

मधुबनी। पर्यावरण की रक्षा के लिए सजग होना होगा। क्योंकि इसका खामियाजा मानव जाति के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भुगतना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:17 AM (IST)
पर्यावरण की रक्षा मानव जीवन का आधार
पर्यावरण की रक्षा मानव जीवन का आधार

मधुबनी। पर्यावरण की रक्षा के लिए सजग होना होगा। क्योंकि इसका खामियाजा मानव जाति के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भुगतना पड़ रहा है। जलवायु परिर्वतन के कुप्रभाव को कम करने के लिए गंभीरता पूर्वक पहल करना होगा। इसके लिए पेड़-पौधा लगाने के साथ प्रदूषण को कम करने के उपायों को अमल में लाना होगा। तभी पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना होगा।

loksabha election banner

51 हजार पौधे वितरण की ओर अग्रसर गिरींद्र

फोटो 4 एमडीबी 28 विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के कोईलख गांव में पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में 51 लोगों के बीच निश्शुल्क पौधा वितरण किया गया। मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समिति के अध्यक्ष गिरीन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा पांच से सात हजार पौधे लोगों के बीच निश्शुल्क वितरण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के दिशा में वर्ष 2025 तक 51 हजार पौधे वितरण का लक्ष्य है। वर्ष में हरेक पर्व-त्योहार पर लोगों के बीच पौधों का वितरण कर किया जाता है।

पौधा के साथ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण: जिले के मोगलाहा महादलित टोला में मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन प्रदेश मुख्य सचिव सुरेंद्र कुमार सुमन द्वारा दर्जन भर लोगों में पौधा का वितरण किया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी अवसर पर फिजूलखर्ची से बचते हुए पौधा वितरण के अलावा बच्चों के पाठ्य सामग्री पर खर्च करना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधा लगाना चाहिए। इससे समाज को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

'पर्यावरण की रक्षा के लिए खेतों में रासायनिक की जगह जैविक खाद-कीटनाशक का प्रयोग पर बल देना होगा। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी। प्रदूषण में भी कमी आएगी। खेतों में बर्बाद फसलों को आग लगाने से बचना चाहिए।'

- डॉ. कौशल कुमार झा

फोटो 4 एमडीबी 29 'शहरीकरण की होड़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग नहीं हुए तो भविष्य में इसका खमियाजा आने वाले पीढ़ी को भुगतना पड़ सकता है। कचरा में आग नहीं लगाना चाहिए। इसका धुआं पर्यावरण को दूषित कर लोगों को बीमार बना देता है।'

- डॉ रागिनी कुमारी

फोटो 4 एमडीबी 30 'पर्यावरण की रक्षा के लिए पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह रोक लगाना होगा। प्रतिबंध के बाद भी इसका प्रयोग चोरी-छिपे जारी है। कचरे से लेकर खेतों तक पॉलीथीन के टुकड़ों की भरमार से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।'

- गौरीशंकर यादव

फोटो 4 एमडीबी 31 - पेड़-पौधा हमें स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ फल-फूल प्रदान करता है। इसकी रक्षा हमारा कर्तव्य होता है। हरियाली के बगैर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पर्यावरण संतुलन के लिए हरियाली बहाल रखना प्रकृति की सेवा के समान होता है।

- सुमन कुमार यादव

फोटो 4 एमडीबी 32

आज जगह-जगह पौधारोपण व पौधों का वितरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पौधारोपण व पौध वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। दुर्गा हरियाली संरक्षण समिति के तत्वावधान में स्थानीय टाउन क्लब मैदान में पौधारोपण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए समिति के रीता झा ने बताया कि पांच जून को टाउन क्लब मैदान के आसपास पौधारोपण किया जाएगा। वहीं रियल राइट्स ऑफ ह्यूमन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पंडौल व सकरी में पौधारोपण के साथ लोगों के बीच पौधे का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सचिव रजनीश झा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण प्रत्येक माह जारी रखा जाएगा। श्री सत्य साईं सेवा संगठन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर संगठन द्वारा लोगों के बीच पौधा का वितरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.