Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयनगर में जमीनी विवाद पर बैठी पंचायत, फैसला खिलाफ गया तो भतीजे ने चाचा को मारी गोली

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 05:02 PM (IST)

    जयनगर के लसकरीया गांव में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। घायल चंदन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार जमीन बंटवारे को लेकर पहले भी पंचायत हुई थी। पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार सिंह और उसके पुत्र रौशन सिंह को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    जयनगर में जमीनी विवाद में भतीजा के गोली से चाचा घायल

    संवाद सहयोगी, जयनगर। जयनगर थाना क्षेत्र के सेलरा पंचायत के लसकरीया गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में भतीजे के गोली से चाचा घायल हो गया। स्वजन के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ विजय कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के लसकरीया गांव निवासी चंदन सिंह (34) के रूम में हुई है। चिकित्सक ने बताया कि घायल व्यक्ति के दाएं हाथ पर निशान है। 

    घायल व्यक्ति ने बताया कि तीन साल पहले अपने भाईयों के साथ मुखिया सरपंच के साथ आपसी जमीन बंटवारा के लिए बैठक हुई। जिसमें आरोपी व्यक्ति नहीं आया। पंचायत द्वारा बैठक में किए निर्णय को आरोपी श्याम कुमार सिंह द्वारा नहीं माना गया।

    पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की सुबह मेरे हिस्से के जमीन पर लगे लकड़ी के टाट को हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। इसी क्रम श्याम कुमार सिंह व उसका पुत्र रौशन सिंह एवं पत्नी ललिता देवी के द्वारा मारपीट करने लगा।

    इसी बीच रौशन कुमार सिंह के द्वारा चंदन कुमार सिंह पर गोली चलाई। जिससे उसके दाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।  बता दें घायल व्यक्ति चार भाई में सबसे छोटा भाई है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा श्याम कुमार सिंह व उसके पुत्र रौशन कुमार सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। 

    इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी श्याम कुमार सिंह व उसके पुत्र रौशन कुमार सिंह को एक देशी कट्टा, एक खोखा, तीन जिंदा कारतूस एवं एक तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।