Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Protest: जेन-जी आंदोलन के बीच सामान्य हो रहे हालात, सेना ने कर्फ्यू में दी ढील

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 10:27 AM (IST)

    नेपाल के सीमावर्ती जिला धनुषा में स्थिति सामान्य हो रही है जिसमें नेपाली सेना को स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कर्फ्यू में ढील देना शुरू कर दिया है जिससे सरकारी कर्मचारी और यात्रियों को आवागमन की अनुमति मिली है। जनकपुरधाम में स्थिति सामान्य है और सेना व पुलिस निगरानी रख रही है।

    Hero Image
    नेपाल की जेलों से 13 हजार से अधिक कैदी फरार

    संवाद सहयोगी, हरलाखी(मधुबनी)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सीमावर्ती जिला धनुषा में स्थिति अब पूरी तरह सामान्य होने लगी है। स्थिति पर नियंत्रण करने में नेपाली सेना को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्थानीय लोग सेना के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों की मानें तो स्थिति को सामान्य करने में सेना के साथ साथ बीते दो दिनों से हो रही बारिश भी मददगार साबित हो रही हैं। बावजूद नेपाल का रक्षा मंत्रालय अपनी ओर से कोई कोताही नही बरतना चाह रही है। नेपाल की स्थिति को सामान्य होता देख रक्षा मंत्रालय ने कर्फ्यू में थोड़ी बहुत ढील देना शुरू कर दिया है।

    मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में गुरुवार की सुबह छह बजे से दस बजे के बीच सरकारी कर्मचारी, बैंक कर्मी व सार्वजनिक संस्थानों में कार्यरत कर्मी अपना पहचान पत्र दिखाकर आवागमन कर सकते हैं, इसके अलावे हवाई अड्डो से उड़ान भरने वाले यात्री अपना टिकट दिखाकर आवागमन कर सकते हैं।

    पुनः दस बजे से शाम पांच बजे तक थोड़ी बहुत ढील के साथ कर्फ्यू जारी रहेगी। इसके बाद गुरुवार की शाम सात बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक पुनः कर्फ्यू जारी रहेगा। बहरहाल जनकपुरधाम जी स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है। सेना व पुलिस स्थिति का जायजा लेते हुए पूरे क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं।

    इस बीच नेपाल में आगजनी और हिंसा से बिगड़े हालात में देश भर में हुए जेल ब्रेक कांड में 13572 कैदी फरार हो गए हैं. नेपाल के गृह मंत्रालय और नेपाल पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार

    झुम्पका जेल से 1575 कैदी

    नक्कु जेल से 1200 कैदी

    दिल्ली बाजार जेल से 1100 कैदी

    कास्की जेल से 773 कैदी

    चितवन जेल से 700 कैदी

    कैलाली जेल से 612 कैदी

    जलेश्वर जेल से 576 कैदी

    नवलपरासी जेल से 500 से ज्यादा कैदी

    सिंदुलीगढी जेल से 471 कैदी

    कान्चनपुर जेल से 450 कैदी

    गौर जेल से 260 कैदी

    दाङ जेल से 124 कैदी

    सोलुखुम्बु जेल से 86 कैद

    बाजहाङ जेल से 65 कैदी

    जुम्ला जेल से 36 कैदी भाग गए हैं। अन्य जेलों से और पुलिस कस्डटी में मौजूद भी कैदी भाग गए हैं, जिनको मिलाकर कैदी भागने की संख्या 13572 हो गई है।