Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्तड महोत्सव आज, तैयारियां पूरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 10 Feb 2020 11:13 PM (IST)

    मधुबनी। झंझारपुर प्रखंड के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर परसा धाम के प्रांगण में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में मार्तड महोत्सव मंगलवार को आयोजित हो रहा है।

    मार्तड महोत्सव आज, तैयारियां पूरी

    मधुबनी। झंझारपुर प्रखंड के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर परसा धाम के प्रांगण में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में मार्तड महोत्सव मंगलवार को आयोजित हो रहा है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मार्तड महोत्सव वर्ष 2011 से लगातार 11 फरवरी को आयोजित किया जाता है। इस साल अनुमंडल प्रशासन को आयोजन की संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन के द्वारा दी गई है। भव्य पंडाल बनकर तैयार है। जिला के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज विभाग के मंत्री कपिलदेव कामत, जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा, आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन मंत्री विनोद नारायण झा, सांसद अशोक कुमार यादव, रामप्रीत मंडल, विधान पार्षद मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा, सुमन कुमार महासेठ, रामलखन राम रमण, दिलीप कुमार चौधरी, विधायक सुधांशु शेखर, गुलाब यादव, रामप्रीत पासवान, समीर कुमार महासेठ, गुलजार देवी समेत कई जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव के मुख्य आकर्षण में बॉलीवुड के गायक आदित्य भूषण, हास्य कलाकार रविद्र जॉनी, लोक गायक विकास झा, लोक गायिका वंदना मिश्रा, जूली झा, लोक गायिका सृष्टि, अनुष्का, नीतू कुमारी, स्टार गायक आदित्य भूषण, मैथिली गायक कुंज बिहारी मिश्र, शंख वादन विपिन मिश्रा कार्यक्रम में अपनी छटा बिखेरेंगे। संध्या पांच बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रदर्शन दिखाने की अवसर मिलेगा। महोत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner