Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री धनिक लाल मंडल

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 10:50 PM (IST)

    Madhubani News बिहार विधान सभा के अध्यक्ष व हरियाणा के राज्यपाल पद को भी सुशोभित किए। वे तीन बार विधायक व दो बार सांसद चुने गए। मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के बेलहा गांव में 30 मार्च 1932 को हुआ था जन्म।

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री धनिकलाल मंडल। ( फाइल फोटो)

    फुलपरास (मधुबनी), जासं। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री धनिकलाल मंडल (90) का निधन चंडीगढ़ में सेक्टर-6 स्थित एक अस्पताल में रविवार की शाम सवा सात बजे हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका जन्म मधुबनी जिला अंतर्गत घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र स्थित बेलहा गांव में 30 मार्च 1932 को हुआ था। वे महान समाजवादी नेता थे। लौकहा के राजद विधायक भारत भूषण मंडल सहित दो पुत्र एवं एक पुत्री, पुत्रवधू व पूर्व जिप अध्यक्ष रागिनी देवी सहित भरापूरा परिवार छोड़कर वे चल बसे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के बेलहा में किया जाएगा। वे हरियाणा के राज्यपाल, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर बने थे विधायक 

    फुलपरास से प्रथम बार वे 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वे विधानसभा अध्यक्ष बने थे। जबकि, 1969 में भी विधायक निर्वाचित हुए। 1972 में भी सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर लौकहा से विधायक बने थे। लेकिन, जेपी आंदोलन में उन्होंने 1974 में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वे 1977 जनता पार्टी के टिकट पर एवं 1980 में लोकदल (च) के टिकट पर झंझारपुर से सांसद चुने गए। वे मोरारजी देसाई एवं चौधरी चरण सिंह सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बने। जबकि, 1990 में हरियाणा के राज्यपाल बने। वे राजस्थान के राज्यपाल पद के अतिरिक्त प्रभार भी ग्रहण किए थे। वे छात्र जीवन में अपनी राजनीति की शुरूआत छात्र कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में की। भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्होंने जिला स्कूल दरभंगा से निकाल दिए गए थे। आजादी के बाद वे समाजवादी विचारधारा से जुड़ गए। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री लिए थे। उनके निधन पर पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पूर्व विधायक देवनाथ यादव, धनिकलाल मंडल फाउंडेशन के सचिव राम कुमार मंडल, समाजवादी नेता बेचन मंडल, जदयू की प्रदेश सचिव विक्रमशीला देवी, जिला महासचिव फूलदेव यादव सहित कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।