Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Madhubani News: मधुबनी के लोगों के लिए खुशखबरी, धौंस नदी पर पुल बनकर हुआ तैयार

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 05:32 PM (IST)

    बेनीपट्टी के करहारा गांव में प्रधानमंत्री फेज थ्री योजना के अंतर्गत धौंस नदी पर 7 करोड़ 19 लाख की लागत से पुल का निर्माण हुआ है जिससे ग्रामीणों में खुशी है। पहले लोग चचरी पुल और नाव से गुजरने को मजबूर थे पर अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल गई है। इस पुल से बसैठ से उच्चैठ का सीधा संपर्क जुड़ गया है।

    Hero Image
    करहारा में धौंस नदी पर 7 करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से बना पुल। (जागरण)

    संवाद सूत्र, बेनीपट्टी। बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा गांव में प्रधानमंत्री फेज थ्री योजना के तहत 7 करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से धौंस नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होने से लोगों में काफी खुशी व्यप्त है।

    करहारा धौंस नदी पर पुल नहीं रहने के कारण चचरी पुल एवं नाव के सहारे लोग जीवन यापन करने को विवश थे। पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने से अब यहां के लोगों को चचरी पुल से निजात मिल गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबकि, बसैठ से करहारा सोहरौल होते हुए उच्चैठ तक सीधा सम्पर्क जुड़ गया है। आरडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार राज ने बताया कि करहारा गांव के धौंस नदी पर पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

    संवेदक गोविन्द झा के द्वारा 117 मीटर लम्बा तथा नौ मीटर चौड़ा उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है। पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ के लिए मिट्टी डाल एप्रोच बनाने का काम शुरू हो गया है।

    विधान पार्षद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने विधान परिषद में करहारा गांव के धौंस नदी पर पुल और सड़क का मामला उठाया था। वर्ष 2024 में भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने लोकसभा चुनाव से पूर्व करहारा गांव में धौंस नदी पुल का शिलान्यास किया था।

    पुल बनकर तैयार होने से इस बार बरसात और बाढ़ में यहां के लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। करहारा पंचायत के मुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया भोगेन्द्र मंडल, रामबाबू यादव, दीपक यादव, श्रीकांत सहनी, अधिकारी यादव, चलितर सहनी, गुलाम रसुल ने बताया कि धौंस नदी के करहारा घाट पर पुल बनकर तैयार हो गया है।

    आजादी के बाद से पुल के लिए सरकार से मांग कर रहे थे। लेकिन एनडीए सरकार ने करहारा घाट के धौंस नदी पर पुल का निर्माण करा ऐतिहासिक कार्य किया है।

    इस पुल का निर्माण होने से बसैठ से उच्चैठ का आवागमन व सम्पर्क जुड़ गया है। गांव के लोगों में खुशी की लहर है। पहले चचरी पुल व नाव के सहारे जीते थे। लेकिन अब नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हो गया है।