Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhubani Crime: मधुबनी में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमिका के दो बच्चों की गर्दन मरोड़कर हत्या; नदी में फेंका

    By Devkant JhaEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 03:36 PM (IST)

    Madhubani Crime दिल दहलाने वाला यह मामला घोघरडीहा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद पांच साल के मासूम प्रिंस की लाश मिल गई थी। परंतु उसकी बहन दो साल की सृष्टि के शव को तलाशा जा रहा है। पुलिस को मौके से नशे की गोलियां भी बरामद हुई हैं। बच्चों को लेकर आरोपी प्रेमी के साथ बीते पांच दिन से प्रेमिका घूम रही थी।

    Hero Image
    madhubani crime: प्रेमी ने प्रेमिका के बेटा-बेटी की हत्या कर नदी में फेंका

    फुलपरास (मधुबनी), संसू। Madhubani Crime: बिहार में मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के भुतही बलान नदी पर बने खापा पुल के समीप सोमवार को प्रेमी ने प्रेमिका को नशे की गोली देने के बाद उसके दो बच्चों की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद शवों को नदी में फेंक दिया। पांच साल के बच्चे का शव मिल गया है। दो साल की बच्ची की तलाश चल रही है।

    मौके पर मौजूद लोगों ने प्रेमी को पकड़ जमकर पिटाई की। प्रेमिका को भी मारा। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से पुलिस को नशे की गोलियां मिली हैं।

    आरोपी अस्पताल से भागा, आधे घंटे में पकड़ लाई पुलिस

    उधर, अस्पताल में भर्ती प्रेमी मौका देख भाग गया, हालांकि आधा घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से दो आधार कार्ड भी मिले हैं। शराब तस्करी में भी उसकी संलिप्तता सामने आ रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक कार से महिला और पुरुष निर्मली की ओर से भुतही बलान नदी पर बने खापा पुल पर आए। उनके साथ दो बच्चे थे। नशा करने के बाद पुरुष ने बच्चों की गर्दन मरोड़कर नदी में फेंक दिया।

    शोर मचा तो मौके पर जुटी भीड़ ने की पिटाई

    यह देख एक व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग जुटे। नदी से बच्चे को निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची का पता नहीं चला।

    पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी डोमी साफी की पत्नी 30 वर्षीय अनीता देवी है। उसका प्रेम संबंध लौकही थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी जयप्रकाश मंडल के साथ लगभग 10 वर्षों से चल रहा था, तब दोनों अविवाहित थे।

    जयप्रकाश को कोई बच्चा नहीं है। अनीता का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। अनीता अपने दोनों बच्चों पांच साल के प्रिंस और दो साल की सृष्टि को साथ लेकर पांच दिन पहले घर से प्रेमी जयप्रकाश के साथ निकली थी।

    प्रेमिका को खिला दी थी टेबलेट

    अनीता के मुताबिक प्रेमी ने उसे घोघरडीहा स्थित एक रेस्ट हाउस में रखा। सोमवार को कहा कि घूमने चलते हैं। वह उसे कार से खापा पुल पर लाया और उसे कोई टेबलेट खिला दी।

    लोगों के हो-हल्ला व मारपीट करने के बाद उसे होश आया, तब उसे पता चला कि दोनों बच्चों को आरोपी ने मार दिया है।

    घोघरडीहा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची के शव को खोजने का प्रयास जारी है। नशे की गोली का प्रयोग किया गया था। मौके से नशे की गोलियां मिली हैं।