Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Highlights: बाबूबरही, हरलाखी, बेनीपट्टी और खजौली विधानसभा सीट पर भाजपा-जदयू की जीत; मधुबनी पर राजद का कब्जा

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 04:38 AM (IST)

    Bihar Chunav 2020 Results बाबूबरही हरलाखी बेनीपट्टी खजौली और मधुबनी सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के नतीजे आ चुके हैं। जानें मधुबनी जिले के सभी विधानसभा सीटों की मतगणना की ताजा स्थिति और किस दल का काैन प्रत्याशी जीता विधानसभा का चुनाव।

    भाजपा के विनोद नारायण झा कांग्रेस की भावना झा को पराजित कर बेनीपट्टी से विधायक निर्वाचित हुए।

    मधुबनी, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 Results बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तीन चरणों में मतदान के बाद 10 नवंबर को मतगणना हुई। आरके कॉलेज, मधुबनी स्थित मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती हुई। मतगणना के लिए हरेक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना हाल में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए गए थे। दैनिक जागरण-Jagran.com पर आप बिहार के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे जान सकते हैं। यहां मधुबनी जिले के बाबूबरही, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली और मधुबनी विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे हैं। साथ ही 2015 में इन सीटों पर किसने जीत दर्ज की थी, ये भी जान सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Babubarhi Chunav 2020 Results Updates

    बाबूबरही विधानसभा सीट सियासी गलियारे में चर्चित रही है। यहां जदयू की मीना कुमारी और राजद के उमाकांत यादव के बीच मुकाबला था, इसमें मीना ने बाजी मार ली है। 2015 के चुनाव में जदयू के कपिलदेव कामत ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने लोजपा के विनोद कुमार सिंह को पराजित किया था। कपिलदेव कामत राज्य में पंचायती राज मंत्री रहे। हाल ही में उनके निधन के बाद उनकी बहू मीना कुमारी को जदयू ने चुनाव लड़ाया है। यहां कुल 3,05, 874 मतदाता हैं। 7 नवंबर को मतदान के दिन 60.64 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

    • पार्टी               प्रत्याशी                     प्राप्त मत
    1. जदयू              मीना कुमारी                 77,133 (विजयी) 
    2. राजद             उमाकांत यादव              65,111

    Harlakhi Chunav 2020 Results Updates

    हरलाखी विधानसभा सीट से 17 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। 2015 में आरएलएसपी के बसंत कुमार ने जीत दर्ज की थी। हालांकि शपथ लेने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उपचुनाव हुआ। आरएलएसपी प्रत्याशी के रूप में बसंत कुमार के बेटे सुधांशु शेखर विजयी हुए। बाद में जदयू में शामिल हो गए। इस बार उन्हें जदयू ने उम्मीदवार बनाया है। यहां मुख्य मुकाबला सुधांशु शेखर और भाकपा के राम नरेश पांडेय के बीच हुआ। कुल मतदाता  2.85 लाख हैं। मतदान के दाैरान 58.42 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना में जदयू के सुधांशु शेखर निर्वाचित घोषित किए गए। 

    • पार्टी                                  प्रत्याशी                         प्राप्त मत
    1. जदयू                               सुधांशु शेखर                      60205 (विजयी) 
    2. भाकपा                             राम नरेश पांडेय                 42390

    Benipatti Chunav 2020 Results Updates

    बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। मंगलवार को मतगणना के बाद नए विधायक का फैसला हो गया है। भाजपा के विनोद नारायण झा जीत गए हैं। 2015 के चुनाव में कांग्रेस की भावना झा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के विनोद नारायण झा को हराया था। इस चुनाव में भी कांग्रेस की भावना झा और भाजपा के विनोद नारायण झा के बीच मुकाबला रहा।

    • पार्टी                       प्रत्याशी                          प्राप्त मत
    1. भाजपा                  विनोद नारायण झा              78723 (विजयी) 
    2. कांग्रेस                  भावना झा                          45819

    Khajauli Chunav 2020 Results  Updates

    खजाैली विधानसभा सीट पर 7 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां मुख्य मुकाबला राजद के सीताराम यादव और भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद से था। भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद जीते हैं। 2015 के चुनाव में राजद के सीताराम यादव ने चुनाव जीता था। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2.94 लाख मतदाता हैं। 

    • पार्टी               प्रत्याशी                          प्राप्त मत
    1. भाजपा           अरुण शंकर प्रसाद            82870 (विजयी) 
    2. राजद             सीताराम यादव                 59833

    यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार

    Madhubani Chunav 2020 Results Live Updates

    मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के लिए 12 प्रत्याशी मैदान थे। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को मतगणना के साथ हो गया। यहां मुख्य मुकाबला राजद के समीर महासेठ और एनडीए की ओर से वीआइपी के प्रत्याशी सुमन महासेठ के बीच रहा। 2015 में राजद के समीर महासेठ ने जीत दर्ज की थी। विधानसभा क्षेत्र में 3.43 लाख मतदाताओं में से 53.79 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। शुरुआत में यहां वीआइपी के सुमन महासेठ आगे चल रहे थे, लेकिन अंत में उन्हें राजद के समीर महासेठ ने पराजित कर दिया। 

    • पार्टी                            प्रत्याशी                             प्राप्त मत
    1. वीआइपी                 सुमन महासेठ                           64237
    2. राजद                      समीर महासेठ                         70727 (विजयी)