सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अनूसूचित जाति के 38 परिवारों को जमीन
मधुबनी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में प्रखंड के परजुआर गांव में 38 अनुसूचित जाति परिवारों के बीच जमीन का वितरण किया गया।
मधुबनी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में प्रखंड के परजुआर गांव में 38 अनुसूचित जाति परिवारों के बीच जमीन का वितरण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण मुरारी शरण की मौजूदगी में बुधवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन का वितरण कर उसकी दखल दहानी कराई गई। जमीन मिलने से इन परिवारों में खुशी देखी गई। प्रशासन के द्वारा जमीन का सीमांकन करा लाभुकों के बीच पीलर देकर निशान लगा वितरण किया। इस तरह सुप्रीम कोर्ट द्वारा कारी सदा बनाम बिहार सरकार के वाद में दिए गए आदेश के आलोक का अनुपालन किया गया।
जिला जज कृष्ण मुरारी शरण के साथ एसडीएम मुकेश रंजन, डीएसपी पुष्कर कुमार, डीसीएलआर शिवकुमार पंडित, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, पुनि सह थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में अंचल अमीन से सीमांकन कराया गया। गैर मजरूआ एक एकड़ 14 डिसमिल जमीन को 38 परिवारों के बीच तीन-तीन डिसमिल जमीन दखल-दहानी करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि लाभुकों के बीच तीन-तीन डिसमिल का टुकड़ा बनाकर पीलर गाड़ दिया गया है। इसकी विडीयोग्राफी कराकर प्रत्येक लाभुकों के बीच जमीन वितरण कर दी गई है। इन परिवारों के बीच पूर्व में ही प्रशासन के द्वारा पर्चा का वितरण कर दिया गया था। इन्हें मिली जमीन
परजुआर गांव के कारी सदा, शांति देवी, गुजरी देवी, सतन सदाय, दयावती देवी, ममता देवी, मया देवी, विनीता देवी, पुनीता देवी, बेचनी देवी, रेणु देवी, फूल देवी, सिकिलीया देवी, चंपा दवी, चंद्रकला देवी, गीता देवी, सनेचरी देवी, कुम्हिया देवी, सोनी देवी, ममता देवी, आशा देवी, शांति देवी, राम सुन्दर सदा, शांति देवी, सुनीता देवी, शुभ करण देवी, भिखनी देवी, चंद्रकला देवी, मंगली देवी, श्याम देवी तेतरी देवी, अनीता देवी, देवरैत देवी, गिरमल देवी, दुखनी देवी, सुनीता देवी, शुभकला देवी, बिला देवी के बीच जमीन का वितरण किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।