मिथिला की मिट्टी में पहली बार लहलहाया यूपी का बेशकीमती 'काला नमक धान', अब मालामाल होंगे किसान!
संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल ने मिथिलांचल में पारंपरिक सुगंधित 'काला नमक धान' की खेती शुरू की है। यह पहल किसानों के लिए बेहतर आय का विकल्प बन सकती है और विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा।

संदीप विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में खेती। सौ. विवि
HighLights
संदीप विश्वविद्यालय ने मिथिलांचल में काला नमक धान की खेती शुरू की।
यह पहल किसानों के लिए बेहतर आय का विकल्प बन सकती है।
विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक खेती का अनुभव मिल रहा है।
संवाद सहयोगी, मधुबनी। मिथिलांचल में पारंपरिक सुगंधित 'काला नमक धान' की खेती को बढ़ावा देने के लिए संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल के कृषि महाविद्यालय ने अपने कृषि प्रक्षेत्र में पहली बार इसकी खेती शुरू की है।
खेतों में लहलहाती फसल और विकसित होती बालियां कृषि विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों का ध्यान खींच रही हैं। पौध संरक्षण विशेषज्ञ सोनू सौरभ फसल प्रबंधन और तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आर. पी. श्रीवास्तव, डॉक्टर बसंत कुमार और डॉक्टर कुणाल आनंद के मार्गदर्शन में उत्पादन तकनीक, मिट्टी एवं पोषक तत्त्व प्रबंधन तथा कीट-रोग नियंत्रण पर ध्यान दिया जा रहा है।
काला नमक धान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर और आसपास के तराई क्षेत्रों की पारंपरिक सुगंधित किस्म है। विशिष्ट सुगंध और स्वाद के साथ इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्त्व होते हैं।
प्रीमियम गुणवत्ता वाले चावल की बढ़ती मांग के बीच इसकी खेती किसानों के लिए बेहतर आय का विकल्प बन सकती है। इस पहल से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक खेती का अनुभव भी मिल रहा है।
स्थानीय मिट्टी और जलवायु में उत्पादन एवं गुणवत्ता बेहतर रहने पर यह धान मिथिलांचल के किसानों के लिए फसल विविधीकरण का नया विकल्प बन सकता है।
यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों को सौगात: अब दूध-सब्जी के किसानों को भी मिलेगा KCC लोन, कैंप में बांटे जाएंगे क्रेडिट कार्ड
यह भी पढ़ें- सब्जी उत्पादक किसानों को कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक छूट, बिहार सरकार की योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?