हनुमान प्रेम मंदिर में 24 वर्षो से हो रहा झूलनोत्सव
स्थानीय हनुमान प्रेम मंदिर में श्रीकृष्ण झूलनोत्सव का आयोजन मुख्य पुजारी किशोरी शरण के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन 12 अगस्त तक चलेगा। हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी किशोरी शरण ने बताया कि 24 वर्षो से झूलनोत्सव का आयोजन होता आ रहा है।

मधुबनी । स्थानीय हनुमान प्रेम मंदिर में श्रीकृष्ण झूलनोत्सव का आयोजन मुख्य पुजारी किशोरी शरण के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन 12 अगस्त तक चलेगा। हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी किशोरी शरण ने बताया कि 24 वर्षो से झूलनोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। सावन मास में एकादशी के दिन से यह झूलनोत्सव का प्रारंभ हो जाता है। झूलनोत्सव के आयोजन को लेकर विशेष पूजा भी होती है। जिसमें सभी शहरवासी भाग लेते हैं। झूलनोत्सव के आयोजन को लेकर भजन-कीर्तन भी होता है। मौके पर राजू कुमार राज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। पांच दिवसीय झूलनोत्सव समारोह से माहौल भक्तिमय
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के रामजानकी मंदिरों में सोमवार से पांच दिवसीय झूलनोत्सव समारोह का आयोजन विधि-विधान से किया जा रहा है। इस अवसर पर कई मंदिरों में भगवान राम और मां जानकी समेत अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिदिन उन्हे झूला पर झुलाया जा रहा है। देवधा गांव स्थित रामजानकी मंदिर में इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिन के तीन बजे से शाम के छह बजे तक वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जबकि रात 11 बजे से रात के तीन बजे तक रासलीला का भी आयोजन किया जा रहा है। साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। धमियापट्टी गांव स्थित रामजानकी मंदिर में झूलनोत्सव के अवसर पर भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बाजार समिति परिसर के बगल में स्थित मंदिर में भी झूलनोत्सव कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। कमला रोड स्थित राम जानकी मंदिर में भी झूलनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।