विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में अवैध बूचड़खाने का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से पशुओं के कटे सिर और 100KG गौमांस बरामद; 6 गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:01 PM (IST)

भारत-नेपाल सीमा से सटे खुटौना के भेलहा गांव में एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने एक अवैध पशु वधशाला का पर्दाफाश किया।

भेलहा गांव में छापेमारी के बाद गिरफ्तार आरोपियों के साथ एसएसबी और पुलिस टीम।

भेलहा गांव में छापेमारी के बाद गिरफ्तार आरोपियों के साथ एसएसबी और पुलिस टीम।

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर अवैध पशु वधशाला का भंडाफोड़।

  2. ड्रोन निगरानी से छह आरोपी गिरफ्तार, गोमांस बरामद।

  3. एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

संवाद सूत्र, खुटौना। भारत-नेपाल सीमा से सटे ललमनियां थाना क्षेत्र के भेलहा गांव में बुधवार अहले सुबह एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पशु वधशाला का पर्दाफाश हुआ।

ड्रोन से निगरानी के बाद की गई छापेमारी में दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो जीवित छोटे बछड़े, दो पशुओं के कटे सिर और करीब 100 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया।

एसएसबी सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से पशुओं की तस्करी कर उन्हें भारतीय क्षेत्र में लाया जाता है और यहां अवैध रूप से क्रूरता के साथ उनका वध किया जाता है। सूचना के सत्यापन के लिए बुधवार तड़के ड्रोन के माध्यम से सीमावर्ती इलाके की निगरानी की गई।

ड्रोन से संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि होने के बाद एसएसबी और ललमनियां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भेलहा गांव में छापा मारा। टीम को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर सभी छह आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। बरामद किए गए जीवित बछड़ों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

यह भी पढ़ें- मां ने अपना हाथ किया कुर्बान, फिर भी नहीं बची बेटे की जान; मधुबनी में करंट लगने से किसान की मौत  

यह भी पढ़ें- बिहार में ₹550 करोड़ का पुल फिर दरका! 15वां पाया क्षतिग्रस्त; बेतिया-गोपालगंज रूट 24 दिसंबर तक बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।