डॉ. शांति स्वरूप भटनागर एवार्ड से नवाजे गए डॉ. अमलेंदु
कहते हैं हौसला अगर बुलंद हो तो बुलंदियों को छूने में देर नहीं लगती और ऊंचाई तक पहुंचने की तमन्ना हासिल करना नामुमकिन नहीं।
मधुबनी। कहते हैं हौसला अगर बुलंद हो तो बुलंदियों को छूने में देर नहीं लगती और ऊंचाई तक पहुंचने की तमन्ना हासिल करना नामुमकिन नहीं। यही कर दिखाया है झंझारपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बेलारही गांव के रामपुर टोला निवासी डॉ. अमलेंदु कृष्ण ने। भारत सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाने वाला महत्वपूर्ण शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार विज्ञान दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सीएसआईआर द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में डॉ. अमलेंदु कृष्ण को वर्ष 2016 के लिए दिया गया।
इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र देने के साथ ही पांच लाख रुपया दिया जाता है। डॉ. कृष्ण को यह पुरस्कार गणित में अलजेब्रिक ज्योमेट्री में अनुसंधान को लेकर दिया गया।
पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने योगदान को देश को अर्पित कर देश की वर्तमान एवं भविष्य को रोशनी दे रहे युवा वैज्ञानिकों में डॉक्टर कृष्ण शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार पाकर गांव समाज और देश का नाम रोशन किया है। आज युवा वैज्ञानिकों के सामने काफी चुनौतियां हैं यह बातें पुरस्कार प्रदान करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा। उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान को आगे बढ़ाते हुए जय अनुसंधान जोड़कर युवा वैज्ञानिकों को अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. अमलेंदु के संबंध में जानकारी : झंझारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 (रामपुर टोला) बेलाराही में इनका जन्म वर्ष 1971 में हुआ। इनके पिता स्वर्गीय प्रफुल्ल कृष्ण अभियंता थे। इनकी माता शोभा देवी गृहणी हैं। वर्तमान में डॉ. कृष्ण टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुम्बई में बतौर वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में पांच वर्षों तक प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य कर चुके हैं। इससे पहले भी डॉ. कृष्ण भारत सरकार द्वारा 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के वैज्ञानिक पुरस्कारों में स्वर्ण जयंती पुरस्कार, रामानुजम पुरस्कार आदि से सम्मानित किये जा चुके हैं।
इन्होंने दी बधाई
डॉ. अमलेंदु कृष्ण को देश में विज्ञान के क्षेत्र में दिया जानेवाला सबसे बड़ा पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से नवाजे जाने पर सांसद बीरेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, साहित्यकार डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अनिल ठाकुर, विज्ञान शिक्षक, ओम प्रकाश कंठ, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. कन्हैया झा, अंजना शर्मा, ई. सुनील कुमार दास, ललित कुमार दास, डॉ. विमल शर्मा, सतीश कुमार दास, प्रेमकांत दास आदि ने शुभकामनाएं दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।