Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने जिले के चार स्थलों से शुरू की आजादी गौरव यात्रा

    By Edited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2022 12:08 AM (IST)

    जिला कांग्रेस कमिटी ने क्रांति दिवस पर जिला के चार जगहों से भारत जोड़ो अभियान के तहत आजादी गौरव पदयात्रा निकाली। बेनीपट्टी अनुमंडल के उच्चैठ भगवती स्थान झंझारपुर के ललित बाबू मूर्ति स्थल एवं जयनगर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति स्थल से यह यात्रा निकली।

    Hero Image
    कांग्रेस कमिटी ने क्रांति दिवस पर जिला के चार जगहों से भारत जोड़ो अभियान

    मधुबनी । जिला कांग्रेस कमिटी ने क्रांति दिवस पर जिला के चार जगहों से भारत जोड़ो अभियान के तहत आजादी गौरव पदयात्रा निकाली। सदर अनुमंडल में पंडौल के नरपतिनगर स्थित स्व. सूरज नारायण ¨सह द्वार, बेनीपट्टी अनुमंडल के उच्चैठ भगवती स्थान, झंझारपुर के ललित बाबू मूर्ति स्थल एवं जयनगर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति स्थल से यह यात्रा निकली। नरपतिनगर गांव से कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा के नेतृत्व में सूरज बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब हमारा देश सैकड़ों वर्षों के गुलामी के जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्कालीन नेताओं के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद कर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा देते हुए देशवासियों का आह्वान किया जिसके बाद देशवासी एकसूत्र में बंधकर आजादी आंदोलन में कूद पड़े और अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दिया। प्रो. झा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की गंगा जमुनी संस्कृति को छिन्न-भिन्न कर दिया है। देश को धार्मिक उन्माद में झोंकने का लगातार खडयंत्र रचा जा रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो अभियान के तहत आज से देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का शुभारंभ कर देशवासियों को एकसूत्र में बांधने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में विजय कुमार राउत, अमानुल्लाह खान, विशाल रंजन झा, मो. गयासुद्दीन, रामइकबाल पासवान, मो. सबीर, आकिल अंजुम, अविनाश झा, सुनील कुमार झा, सुरेन्द्र मिश्रा, सुरेश चंद्र झा रमन, अशोक प्रसाद। -------------- झंझारपुर में ललित स्मारक से निकली पदयात्रा झंझारपुर : भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा लखनौर प्रखंड के बेहट दक्षिणी पंचायत के शांतिनाथ महोदव चौक स्थित ललित स्मारक से प्रारंभ हुई। पदयात्रा का प्रारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव किशोर मिश्र ने किया। यह पदयात्रा 14 अगस्त तक चलेगी और जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को इसका समापन होगा। पहले दिन करीब सात किलोमीटर दूर कन्हौली तक पदयात्रा हुई। बुधवार को कन्हौली से आगे बढ़ा जाएगा। कन्हौली ओवरब्रिज के नीचे हुई नुक्कड़ सभा को केशव किशोर मिश्र, राम इकबाल पासवान, चंद्रकांत झा, बीरेंद्र कुमार झा, ज्योति रमन झा, अब्दुल हासिम, दिनेश ठाकुर, जिला महासचिव आनंद झा, रामप्रसाद यादव, राधेश्याम राय आदि ने संबोधित किया। इस पदयात्रा में झंझारपुर, मधेपुर, लखनौर, घोघरडीहा, फुलपरास, खुटौना, लौकही, अंधराठाढ़ी एवं राजनगर के कांग्रेसी शामिल हुए। -------------------- जयनगर में शहीद स्मारक से शुरू हुई कांग्रेस की पदयात्रा : जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय के शहीद स्मारक से प्रारंभ किए गए भारत गौरव यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने भेलवा चौक, पटना गद्दी चौक, स्टेशन चौक होते हुए शहीद चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर आकर सभा की। गौरव यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथो में तिरंगा था और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में जमकर नारे लगाए जा रहे थे। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार झा उर्फ किसुनजी, जिला महासचिव नवल किशोर झा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लदनियां युगल किशोर झा, जिला उपाध्यक्ष नवेंद्र झा, विश्वंभर पूर्वे, मो. चांद, मीना देवी कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। --------------------- बेनीपट्टी में उच्चैठ स्थान से शुरू हुई पदयात्रा बेनीपट्टी : सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान से अनुमंडल के बिस्फी, बेनीपट्टी, हरलाखी एवं मधवापुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हांथों में तिरंगा झंडा लेकर छह दिवसीय गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेसी संजय कुमार झा अधिवक्ता, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, मनोज मिश्र, विजय कुमार भोला, विजय मिश्र, मो. शबीर, सुदिष्ट नारायण झा, शिवचन्द्र झा, कालीशचंद्र झा कन्हैया, बैद्यनाथ झा, उप प्रमुख अशोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी इस पदयात्रा में शामिल रहे। ------------------------------

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    comedy show banner
    comedy show banner