मधुबनी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे यूपी के CM अखिलेश, लोग लौटे निराश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को जवाब देने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मधुबनी में प्रस्तावित अपनी सभा में नहीं आ सके। इससे लोगों में निराशा का आलम रहा।
पटना [वेब डेस्क]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी में हाल के दिनों में लगभग एक दर्जन सभाएं की थीं। इसमें कभी यूपी की सपा सरकार पर निशाना साधा कभी नसीहतें दीं। सपा की ओर से मधुबनी के टाउन क्लब में आज यूपी के सीएम अखिलेश की रैली को नीतीश की यूपी की सभाओं का जवाब माना जा रहा था लेकिन उनका कार्यक्रम रद हो गया। इससे इंतजार कर रहे लोगों में निराशा दिखी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मधुबनी के टाउन क्लब मैदान में किसान, मजदूर और नौजवान रैली को संबोधित करने वाले हैं। उनका कार्यक्रम 12 बजे तय था लेकिन कार्यक्रम के समापन तक उनके आने का इंतजार रहा।
सभास्थल पर सपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी नहीं काफी देर से पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित किया लेकिन अखिलेश यादव के कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जब लोगों को नहीं आने की जानकारी मिली तो वे सभा के बीच से ही जाने लगे।
उल्लेखनीय है कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा था कि पार्टी 12 से 18 अक्टूबर को लोहिया की पुण्यतिथि पखवारा मना रही। इसी क्रम में 17 अक्टूबर को मिथिलांचल में किसान-मजदूर का रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि अखिलेश यादव शामिल होंगे।
इसे लेकर बड़ी संख्या में सपाई आयोजन स्थल पर पहुंचे थे।
पढ़ेंः लालू ने कहा-हमें सेना का मनोबल ऊंचा रखना है
देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा था कि पार्टी की ओर से आयोजित इस किसान महासभा में जन आधारित मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी और साथ ही इम मुद्दों को लेकर पार्टी बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान करेगी। इसे लेकर सपाइयों में उत्साह का माहौल था।
पढ़ेंः काटजू ने फिर दिया विवादित बयान, कहा-पटना हाईकोर्ट के जज हैं एबनॉर्मल
पहली बार मिथिलांचल में आते अखिलेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगर कार्यक्रम में पहुंचते तो वे पहली बार मिथिलांचल में लोगों को संबोधित करते। लेकिन एेन वक्त पर कार्यक्रम में नहीं आने से उन्हें देखने आए लोग निराश लौटे।