Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! मधुबनी में चोरों का गिरोह सक्रिय, पिछले 15 दिनों में डेढ़ दर्जन बाइक चोरी

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 05:00 PM (IST)

    मधुबनी शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है जिससे लोग परेशान हैं। पुलिस गश्त कम होने से चोरों का हौसला बढ़ गया है। शहर में हर दिन औसतन एक से दो बाइकें चोरी हो रही हैं। सितंबर में अब तक लगभग 15 से ज़्यादा बाइकें चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस एक भी बाइक बरामद नहीं कर पाई है।

    Hero Image
    15 दिनों में शहर से डेढ़ दर्जन बाइक की चोरी। फाइल फोटो

    प्रदीप मंडल, मधुबनी। शहर में इन दिनों बाइक चोर गिरोह ने हड़कंप मचा रखा है। नगर थाना की पुलिस गश्ती व्यवस्था भी सुस्त हो गई है। इसी का परिणाम है कि शहर में औसतन प्रतिदिन एक से दो बाइक की चोरी होने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितंबर माह में अब तक लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक बाइक चोरी हो चुकी है। जबकि नगर थाना की पुलिस इस दौरान एक भी बाइक बरामद नहीं कर पाई है। जिसका परिणाम है कि बाइक चोर गिरोह का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

    फलस्वरूप सदर अस्पताल परिसर, कोर्ट परिसर, मधुबनी मेडिकल कॉलेज परिसर, शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट, दवा दुकान, चिकित्सकों के क्लिनिक सहित लोगों के घर के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ले जा रहे हैं।

    स्थिति यह हो गई है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से मधुबनी शहर काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को शहर में घुसते ही अपनी बाइक चोरी हो जाने का डर सताने लगा है।

    इन दिनों शहर में बाइक चोरी की घटना में इतनी तेजी से इजाफा हुआ है कि मानों बाइक चोर गिरोह के सदस्य शहर की पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं।

    केस संख्या 1: शहर के महंथीलाल चौक वार्ड संख्या 25 के निवासी संजय कुमार दोपहर में अपनी दरवाजे पर बाइक लगा घर के अंदर खाना खाने चले गए। खाना खाकर जब तक वापस आते तब तक उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 2: बिस्फी थाना क्षेत्र के जानीपुर निवासी रामचंद्र सहनी का पुत्र पवन कुमार सहनी मधुबनी कोर्ट किसी काम से आए थे। उन्होंने अपनी बाइक कोर्ट कैंपस के पश्चिम गेट के पास लगा दिया था। कुछ देर बाद जब वह कोर्ट से अपना काम कर वापस आए तो देखा उनकी बाइक नदारद थी।

    केस संख्या 3: शहर के नारियल बाजार तुरहा टोल वार्ड संख्या 25 निवासी राकेश कुमार पूर्वे ने प्रतिदिन की भांति रात में मकान के गली में बाइक लगा दिया था। सुबह उठकर देखा तो बाइक चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 4: बाबूबरही थाना क्षेत्र के छौरही निवासी मो. जुबैर अहमद अपने पड़ोसी लक्ष्मण पासवान के पुत्र उमेश पासवान की बाइक लेकर शहर के रेड क्रॉस स्थित स्टेट बैंक किसी काम से आए थे। बैंक परिसर में बाइक लगा वह बैंक के अंदर चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो देखा बाइक वहां नहीं थी।

    केस संख्या 05: बाबूबरही थाना क्षेत्र के खड़़गवाणी निवासी रमेश कुमार सिंह मधुबनी कोर्ट एक केस के सिलसिले में आए थे। उन्होंने अपनी बाइक एसडीओ कोर्ट परिसर में लगा दिया था। कुछ देर बाद वापस आए तो देखा बाइक वहां से चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 6: नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा मच्छरहट्टा चौक वार्ड संख्या 41 निवासी जगरनाथ प्रसाद दोपहर में अपने घर के सामने बाइक लगा खाना खाने घर के अंदर चले गए। जब तक खाना खाकर वापस आते उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 7: नगर थाना क्षेत्र के सूरतगंज महादेव मंदिर रोड निवासी मनोज कुमार अपने बेटे की बाइक लेकर वाटसन उच्च विद्यालय के सामने स्थित अपने कार्यालय गए थे।

    उन्होंने बाइक पार्किंग में लगाया था। ऑफिस से छुट्टी होने के बाद शाम में जब वह घर जाने के लिए नीचे आए तो देखा बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन किया कहीं कुछ पता नहीं चला।

    केस संख्या 8: मधुबनी मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग छात्र पंडौल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी कृष्ण कुमार क्लास करने मेडिकल कॉलेज गया था।

    उन्होंने अपनी बाइक कॉलेज परिसर के पार्किंग एरिया में लगा दिया था। क्लास खत्म होने के बाद जब वह घर जाने के लिए निकले तो देखा बाइक वहां से नदारद थी। काफी खोजबीन किया कहीं कुछ पता नहीं चला।

    केस संख्या 9: वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के रामराय सिंहारा निवासी गुड्डू कुमार नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार राउत पट्टी स्थित किराए के मकान में रहते हैं।

    उन्होंने अपनी बाइक सुबह 9 बजे में अपने पड़ोसी टिंकू कसेरा के घर के बगल में लगाया था। लगभग 2 घंटे बाद वापस आया तो देखा बाइक चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 10: पंडौल प्रखंड के उच्च विद्यालय बेलाही लोहट में शिक्षक के पद पर कार्यरत समस्तीपुर जिला के उजियारपुर निवासी उमेश महतो सदर सिविल सर्जन मधुबनी कार्यालय आए थे।

    उन्होंने अपनी बाइक सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर लगा दिया था। कुछ देर बाद वापस आए तो देखा उनकी बाइक वहां से चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 11: राजनगर थाना क्षेत्र के सहोराथान निवासी राम कुमार साह के पुत्र राजीव कुमार रमन की बाइक उनके संबंधी महिला कॉलेज रोड निवासी राजा प्रसाद गुप्ता के आवास के सामने से चोरी हो गई।

    केस संख्या 12: कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर गौड़ी थे स्टोलेन निवासी अमरेंद्र मिश्र के पुत्र मनोज मिश्र अपनी पत्नी का इलाज कराने 8 सितंबर को सदर अस्पताल मधुबनी आए थे। पार्किंग एरिया में बाइक लगा हुआ पत्नी को डॉक्टर से दिखाने चले गए। वापस आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 13: पंडौल थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी मो. रियाज अंसारी अपने पिता मो. अख्तर अंसारी का इलाज कराने सदर अस्पताल मधुबनी आए थे। सदर अस्पताल के पार्किंग एरिया से उनकी बाइक चोरी हो गई।

    केस संख्या 13: रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता आरके कालेज रोड निवासी मो. मुंतजिर इंद्र पूजा मेला देखने सूड़ी उच्च विद्यालय आए थे। उन्होंने अपनी बाइक विद्यालय के निकट स्टेट बैंक के सामने लगा दिया था। मेला देखकर जब तक वापस आते बाइक चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 14: नगर थाना क्षेत्र के शंभुआर निवासी संतोष राम कैटोला चौक स्थित मधुबनी नेत्रालय के निकट बाइक लगा मकान बनाने का काम कर रहे थे।

    कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाइक नदारद थी। मधुबनी नेत्रालय में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो देखा कि एक नकाबपोश युवक उनकी बाइक लेकर भाग गया है।

    केस संख्या 15: नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज निवासी शिव शक्ति साह सूड़ी उच्च विद्यालय परिसर इंद्र पूजा मेला देखने गए थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक लगा रखी थी कुछ देर बाद वापस आए तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी।

    केस संख्या 16: नगर थाना क्षेत्र के गौशाला चौक निवासी मो. चांद गंगासागर पोखरा के निकट स्थित एक निजी अस्पताल किसी काम से आए थे। उन्होंने अस्पताल के सामने बाइक लगा दिया था। कुछ देर बाद वापस आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी।