Bihar News : हीरो एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2025 की ट्रॉफी मधुबनी पहुंची, चरम पर दिखा युवाओं का उत्साह
Asia Cup Hockey हीरो एशिया कप हाकी प्रतियोगिता 2025 की मेजबानी का मौका इस बार बिहार को मिला है। इसके प्रचार व प्रसार के लिए विभाग की ओर से लगातार काम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Asia Cup Hockey: हीरो एशिया कप हाकी प्रतियोगिता 2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा शनिवार को मधुबनी पहुंची। वाटसन उच्च विद्यालय परिसर स्थित जिला खेल भवन में ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की हॉकी भारत का गौरवशाली खेल है। एशिया कप जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की ट्रॉफी मधुबनी आना हमारे लिए गर्व व सम्मान की बात है।
बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और खेल प्रतिभा की अपनी एक समृद्ध परम्परा रही है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर लगातार मिल रहा है। मधुबनी के खिलाड़ी भी अपनी मेहनत से विश्व पटल पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

एशिया कप हाकी की ट्राफी के स्वागत समारोह में स्टिक थामे डीएम व एसपी। जागरण
हॉकी से टीम भावना और आपसी सहयोग की सीख मिलती है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
ट्रॉफी गौरव यात्रा के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।