Bihar: उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ बोले- बिहार के राष्ट्र गुरु बनने से ही भारत बनेगा विश्व गुरु
Sameer Kumar Mahaseth प्रदेश के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार के राष्ट्र गुरु बनने से ही देश विश्व गुरु बनेगा। बिहार की संस्कृति सदैव राष्ट्रवाद को बल प्रदान करती रही है। मंत्री ने कहा कि सभी धर्मों के मूल में चरित्र निर्माण का दर्शन मिलता है।

मधुबनी, जागरण संवाददाता: प्रदेश के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार के राष्ट्र गुरु बनने से ही देश विश्व गुरु बनेगा। बिहार की संस्कृति सदैव राष्ट्रवाद को बल प्रदान करती रही है।
वे रविवार को भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की ओर से स्थानीय जेएमडीपीएल महिला कालेज के सभाकक्ष में विविधतापूर्ण भारतीय समाज में राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की आवश्यकता विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि सभी धर्मों के मूल में चरित्र निर्माण का दर्शन मिलता है। चरित्र निर्माण के लिए हरेक को अपनी बौद्धिक क्षमता को विकसित करते हुए इस पर निरंतर मंथन करना चाहिए।
देश के विभिन्न हिस्सों की लोक संस्कृति देश-दुनिया को नई राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। आज के बदलते समय में भी हमारा प्राचीन सांस्कृतिक महत्व बढ़ा है।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बगैर राष्ट्रीय एकता की कल्पना नहीं की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षण संस्थानों की स्थिति में निरंतर विकास हो रहा है।
शिक्षा के सहारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विकसित संभव है। हमें अपनी कमियों को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कालेज में पीजी की पढ़ाई के लिए अधूरे भवन के निर्माण कार्य को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
'राष्ट्र निर्माण में व्यक्तिगत चरित्र का अहम योगदान'
'देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना कहलाता है राष्ट्रवाद'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।