Bihar IAS Transfer: बिहार चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मधुबनी के नए डीएम बने आनंद शर्मा
बिहार में चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल में 34 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। मधुबनी के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा अब मुंगेर के डीएम होंगे जबकि डीडीसी दीपेश कुमार को सहरसा का डीएम बनाया गया है। पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा मधुबनी के नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। यह बदलाव राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। बिहार चुनाव के पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शनिवार को राज्य के 34 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया।
मधुबनी के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा, डीडीसी दीपेश कुमार एवं एडीएम मयंक सिंह का भी तबादला हो गया। वहीं, पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा मधुबनी के नए डीएम होंगे।
वह 2013 बैच के आईएएस हैं। मधुबनी के डीएम रहे अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर का डीएम बनाया गया है। वहीं, मधुबनी के डीडीसी दीपेश कुमार को सहरसा का डीएम बनाया गया है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।