Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पं. ताराकांत झा को दी श्रद्धांजलि

    By Edited By:
    Updated: Thu, 15 May 2014 06:49 PM (IST)

    मधुबनी, संस : विधान परिषद के पूर्व सभापति के निधन पर थाना चौक स्थित विद्यापति टावर परिसर में नागरिक अधिकार मंच व विद्यापति स्मारक संरक्षक मंडल की संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने पं. झा को व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए मिथिला व मैथिली के विकास के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ, जीबछ झा, चन्द्रशेखर दास, कमलेश कुमार झा, हरिभूषण मंडल, चन्द्रमोहन झा, सर्वनारायण मिश्र, कुलधारी सिंह, ज्योति रमण झा, जगन्नाथ झा, नरेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष कुमार झा सिनेही, सुमन महासेठ, संजीव कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार झा, अवधेश ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, कपिलदेव झा, नीलांबर मिश्र, प्रमोद कुमार झा, अमरेश श्रीवास्तव, लालबहादुर सिंह, डा. भीसी झा, रामविलास सहनी, अरुण कुमार झा, कमलेश झा सहित अन्य ने हिस्सा लिया। पं. ताराकांत झा विद्यापति स्मारक संरक्षक मंडल के मुख्य संरक्षक थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, विधान परिषद के पूर्व सभापति पं. ताराकांत झा के निधन पर क्षत्रीय महासभा के जिला महासचिव बैद्यनाथ सिंह बैजू, समाजसेवी महेन्द्र राउत, पूर्व जिला पार्षद शीला देवी, व्यवसायी अशोक श्रीवास्तव, कपिल देव झा, लालबाबू राय शास्त्री आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।