Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: महागठबंधन को मिला पॉलिटिकल माइलेज, साथ आई ये बड़ी पार्टी; दूसरे दलों की बढ़ेगी धड़कन!

    Updated: Thu, 22 May 2025 05:02 PM (IST)

    राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। उन्होंने एनडीए सरकार को अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने की बात कही। वे संगठन विस्तार के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं।

    Hero Image
    महागठबंधन को मिला पॉलिटिकल माइलेज, साथ आई ये बड़ी पार्टी; दूसरे दलों की बढ़ेगी धड़कन!

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। महागठबंधन के साथियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। बहुत जल्द अंतिम निर्णय हो जाएगा। गुरुवार को स्थानीय परिसदन में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान ने उक्त बातें कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में घूम-घूमकर जिले के साथियों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और पार्टी की मजबूती को लेकर आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। पार्टी के साथियों के अनुरोध पर जिले के घैलाढ़ प्रखड के मोहनपुर बरदाहा गांव स्थित दीनाभद्री मेले का उद्घाटन करने के बाद समस्तीपुर जिले के लिए प्रस्थान करूंगा।

    सूबे में अपराध और भ्रष्टचार चरम पर:

    पूर्व सांसद ने कहा, एनडीए सरकार में प्रदेश की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने में जुटी हुई है।

    वहीं, रालोजपा के युवा नेता यश राज पासवान ने कहा कि बड़े भाई प्रिंस राज पासवान के साथ मिलकर प्रदेश के सभी जिलों में घूम-घूम कर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा हूं। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।

    कौन-कौन मौजूद रहा?

    मौके पर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दोहा, जिला प्रभारी प्रमोद सिंह, वैशाली जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष राज कुमार मेहता, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, अरुण कुमार महतो, दिलीप कुमार यादव, राकेश कुमार, भीखन पासवान, इंदु देवी, चुनचुन यादव, कन्हैया मंडल, मणिकांत कुमार, विजय यादव, कृष कुमार, शंकर कुमार गुप्ता, मु. असलम, मु. अब्दुल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

    गौरतलब है कि रालोजपा के महागठबंधन के साथ आने से दूसरे दलों, जैसे कि जदयू, बीजेपी और लोजपा (रामविलास) की टेंशन जरूर बढ़ सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजद अब रालोजपा के साथ मिलकर दलित वोटों को साधने की कोशिश करेगी।