‘नीतीश के 20 सालों में बदली बिहार की तस्वीर’, NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मंत्री श्रवण कुमार
मधेपुरा के पुरैनी में आलमनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा पेंशन और महिला सशक्तिकरण योजनाओं का उल्लेख किया। सांसद सुनील कुमार ने बिहार में सड़कों के विकास की बात कही। वक्ताओं ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाया और एनडीए के समर्थन की अपील की।

संवाद सूत्र, पुरैनी(मधेपुरा)। प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत के श्री वासुदेव प्लस टू उच्च विद्यालय नया टोला मैदान में गुरुवार को आलमनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में खासकर जीविका दीदियों की काफी संख्या में उपस्थिति देखी गई।
ग्रामीण विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, वाल्मिकीनगर से सांसद सुनील कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक, लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने व संचालन जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास हुआ है। पूरे बिहार में हर क्षेत्र में काम हुआ है। 20 साल पहले बिहार स्थिति काफी शर्मनाक थी। आज शिक्षा के क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, तकनीकी संस्थान, प्लस टू विद्यालय का निर्माण सहित शिक्षकों की बहाली की जा रही है। इस वजह से विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भी बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को 1100 रुपये कर दिया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं उसके आत्मनिर्भरता पर ध्यान रखते हुए जीविका दीदियों के लिए कई योजना चलाई जा रही है।
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि देश का सबसे बड़े चारा घोटाले का सूत्रधार आज बिहार में विकास करने की बात कह रहे हैं। ऐसे जाल-फरेब एवं घोटालेबाज लोगों की बातों में नहीं आकर बल्कि आप सभी को एनडीए के पक्ष में मतदान कर 2025 से 30 नीतीश कुमार के नारे को बुलंद करना है।
सांसद सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 सालों के कार्यकाल में बिहार की दिशा और दशा पूरी तरह बदल दी है। यह वही बिहार है जहां लोग पक्की सड़क के बजाय गड्ढे में सफर करने को विवश थे। पूरे बिहार में सड़कों का महाजाल फैल गया है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।
रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने माय समीकरण का नारा दिया था। यानी मुस्लिम एवं यादव। लेकिन माय हिन्दी का नहीं बल्कि अंग्रेजी का शब्द है। जिसका मतलब मेरा होता है। यानी पहले पति-पत्नी थे, अब पुत्र-पुत्री के साथ कई और शामिल हो गए हैं। जो सिर्फ परिवारवाद के लिए राजनीति करता हो वह भी विकास की बात करने लगे हैं।
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने अपने 30 वर्षों के नेतृत्व कल में विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तार पूर्वक चर्चा की। कहा, कुरसंडी पंचायत के रौता गांव एवं फुलौत में विद्युत उपकेंद्र, चौसा एवं आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन एवं फुलौत में थाना भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। वहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू की जाएगी। सम्मेलन के अंत में लोजापा (रा)के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, हम जिलाध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, रालोमो जिलाध्यक्ष शिव कुमार कुशवाहा, जदयू के पुरैनी प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मनोज प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप मंडल, रोशन कुशवाहा, सुबोध कुमार निषाद, आलमनगर विधानसभा प्रभारी कुणाल रत्न प्रिय, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, मुकेश जैन, अशोक कुमार बादल, बीएन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।