Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पत्नी की हत्या कर पेट्रोल डाल कर जलाया शव, पति गिरफ्तार; चौंकाने वाली है वजह!

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 18 Jun 2025 10:11 PM (IST)

    मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मृतका का नाम पूजा देवी था। आरोप है कि खाना बनाने को लेकर हुए विवा ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला की हत्या कर पेट्रोल डाल कर जलाया शव, आरोपित पति गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा)। श्रीनगर थाना के रामनगर महेश पंचयत में घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने फंदा लगाकर महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुनील साह की पत्नी पूजा देवी(26) के रूप में हुई है। रविवार शाम को घटित घटना के बाद पेट्रोल डाल कर शव को बांस झाड़ी में जला दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद मृतका के भैंसुर ने मायके वाले को स्वाभाविक मौत होने की सूचना दी। बुधवार रात लगभग आठ बजे जब तक मृतका के स्वजन पहुंचे तब तक ससुराल घर छोड़कर फरार हो चुके थे। मायके वाले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपित पति सुनील साह को गिरफ्तार कर लिया है।

    गोतनी में हुए विवाद के बाद जेठ और पति ने गला घोंटकर मार डाला:

    जानकारी के अनुसार, रामनगर महेश पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी अनिल साह और सुनील साह की पत्नी के बीच बुधवार को दोपहर का खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाई अपने अपनी-अपनी पत्नी को तत्काल समझाकर शांत करा दिया, लेकिन शाम होते ही पुनः विवाद शुरू हो गया।

    इस बीच पहले आपस में धक्का मुक्की हुई फिर दोनों भाईयों ने सुनील साह की पत्नी पूजा देवी को गले में रस्सी का फंदा डालकर चांप दिया। दम घुटने से पूजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

    इसके बाद दोनों भाईयों ने शव को घसीटते हुए घर से थोड़ी दूरी पर स्थित बांसझाड़ी में ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। शव के जल जाने के बाद मृतका के जेठ अनिल साह ने मायके वालों को फोन कर स्वाभाविक मौत होने की सूचना दे दी।

    ग्वालपाड़ा थाना के सुखासन वार्ड संख्या 10 निवासी मृतका के पिता मनोज साह, मां किरण देवी, भाई शिवम कुमार रामनगर महेश पहुंचे। जब तक स्वजन पहुंचते इससे पूर्व ही पति सुनील साह, जेठ अनिल साह व राजकुमार साह, जेठानी सीता देवी, मिट्ठू साह, श्रवण कुमार,चंदन कुमार आदि घर छोड़कर फरार हो गए।

    ससुराल में घर में ताला बंद कर फरार देख स्वजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह दल बल के साथ पहुंचे और ससुराल वाले की तलाश में जुट गए।

    ग्रामीणों ने पति सुनील साह को बहियार की तरफ भागने की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन के दौरान पुलिस ने बहियार में बांसबाड़ी में छिपे सुनील साह को खदेड़ कर पकड़ लिया।

    मृतका के स्वजन थाना पहुंचकर पति सुनील साह समेत अनिल साह, राजकुमार साह, जेठानी सीता देवी, मिट्ठू साह, श्रवण कुमार,चंदन कुमार आदि के विरुद्ध गले में फंदा डालकर हत्या कर देने और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से पेट्रोल छिड़ककर शव को जला देने का आरोप लगाया है।

    प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वजन के आवेदन पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।