Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल पहले मोदी को गाली देते थे, लेकिन अब तो...'; शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस सांसद पर निशाना

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 07:09 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में शून्य पर आउट हो जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी की बिहार यात्रा को विफल बताया और कहा कि इससे तेजस्वी यादव को नुकसान हुआ है। उन्होंने महागठबंधन में दरार की बात कही और केंद्र सरकार द्वारा बिहार को दिए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया।

    Hero Image
    बिहार में राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह फ्लॉप रही : शाहनवाज हुसैन

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में शून्य पर आउट हो जाएगी। बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनना तय है। राहुल गांधी की बिहार यात्रा पूरी तरह फ्लॉप रही। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी को गाली देते ही थे। अब उन्होंने प्रधानमंत्री की माता को भी गली देना शुरू कर दिया है। बिहार की जनता सब देख रही है। राहुल गांधी की बिहार यात्रा तो फ्लॉप हुई ही, साथ ही तेजस्वी यादव को भी उक्त यात्रा से भारी नुकसान हुआ है।

    राहुल की यात्रा में महागठबंधन से ज्यादा पप्पू यादव के समर्थक थे:

    उन्होंने कहा कि महागठबंधन में पूरी तरह दरार हो गया है। लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव का जिस प्रकार तिरस्कार किया गया और धोखा दिया गया। उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी धोखा देने का काम करेगा। पप्पू यादव खुद को धोखा देने वालों को बिहार का जननायक बता रहें है। बिहार में सिर्फ एक नेता कर्पूरी ठाकुर थे जो जननायक थे। बिहार में यात्रा के दौरान कांग्रेस, राजद, माले और वीआईपी पार्टी से ज्यादा पप्पू यादव के समर्थक साथ चल रहे थे।

    11 वर्षों में केंद्र ने बिहार को 14 लाख करोड़ दिया:

    शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को विकास के लिए 14 लाख करोड़ दिया है। बिहार में सभी तरफ विकास दिख रहा है। पुल-पुलिया और सड़को का जाल बिहार में बिछा दिया गया है। प्रत्येक घर के एक महिला को बिहार की नीतीश सरकार हर माह 10 हजार रुपये देगी। पेंशन की राशि को 1100 रुपये कर दिया गया है। 125 यूनिट हर माह बिजली फ्री दी जा रही है।

    एनडीए सरकार ने मधेपुरा में रेल इंजन फैक्ट्री, मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय राज्य मार्ग देने का काम किया गया। अब पटना-पूर्णिया ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण हो रहा है। पूर्णिया में एयरपोर्ट देने का काम किया।

    मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आभाष आनंद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मु. दिलशाद आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री फिरोज आलम उर्फ हीरा, सदर विधानसभा प्रभारी दिवाकर सिंह, शशि सम्राट, महामंत्री बिनोद सरदार, अरुण ऋषिदेव सहित अन्य मौजूद थे।

    comedy show banner