विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhepura News: मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, NH-106 पर हाइवा ने बाइक सवार को कुचला; एक की मौत

Published: Sat, 14 Jun 2025 01:56 PM (IST)

मधेपुरा जिले में उदाकिशुनगंज-मधेपुरा एनएच 106 पर हरैली गांव के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले में उदाकिशुनगंज-मधेपुरा एनएच 106 पर हरैली गांव में कसहा बहियार पुल के समीप अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को कुचल डाला।

शनिवार दोपहर 12:30 बजे घटित दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

मृतक की पहचान बराही आनंदपुरा पंचायत के नेमुआ गांव वार्ड संख्या नौ निवासी रामचंद्र साह के पुत्र सुदैन साह (45) के रूप में हुई।

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मृतक का भाई राजीव साह जख्मी हो गए। बाइक सवार को कुचलने के बाद चालक हाइवा लेकर भाग निकला।