Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहारीगंज-कुरसेला प्रस्तावित नई रेल लाइन को गति मिलने की है उम्मीद

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jan 2021 12:04 AM (IST)

    मधेपुरा। केंद्रीय अंतरिम बजट में इस बार बिहारीगंज के लोग आस लगाए बैठे हैं। रेल यात्रियों क

    Hero Image
    बिहारीगंज-कुरसेला प्रस्तावित नई रेल लाइन को गति मिलने की है उम्मीद

    मधेपुरा। केंद्रीय अंतरिम बजट में इस बार बिहारीगंज के लोग आस लगाए बैठे हैं। रेल यात्रियों की अपेक्षा इस बार वित्त मंत्री के पोटली पर टिकी हुई है। लोग राहत की आस लगाए हुए हैं। रेलवे क्षेत्र में समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत बिहारीगंज-कुरसेला प्रस्तावित नई रेल लाइन को गति मिलने की उम्मीद है। जो यात्रियों सहित किसानों के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस प्रस्तावित रेल लाइन को मधेपुरा, पुर्णिया व कटिहार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ा जाना है। इससे खासकर बिहारीगंज-रूपौली-कुरसेला के किसानों को अपनी उपज का फसल बड़ी मंडी में बेचने की सुविधा होगी। वहीं यात्रियों को बिहारीगंज-कुरसेला तक सीधी रेल सेवा का सपना पूरा हो सकेगा। यद्यपि एक दशक बीतने के बाद भी यह प्रस्तावित परियोजना अधर में लटका हुआ है। उम्मीद जताया जा रहा है आने वाले बजट सत्र में रेलवे को विकसित करने व कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस नई रेल लाइन परियोजना की घोषणा कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहारीगंज-रूपौली-कुरसेला नई रेल मार्ग को अति महत्वपूर्ण मानते हुए पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलवे बजट सत्र 2008-09 में पारित किया था। इसकी अनुमानित लंबाई 57.35 किलोमीटर के लिए 192.56 करोड़ रुपये स्वीकृत कराया गया था। इस परियोजना की प्रगति के लिए 42.99 करोड़ राशि आवंटित की गई थी। इसका सर्वे रेलवे बोर्ड द्वारा कराया गया था। लेकिन भूमि अधिग्रहण का मामला फंस जाने की वजह से विकास कार्य अवरूद्ध हो गया था। प्रत्येक बजट में राशि आवंटित कर परियोजना को जीवित रखा गया है। आने वाले बजट में लोगों को प्रस्तावित नई रेल लाइन बिहारीगंज-कुरसेला की बेहतर परिणाम आने का इंतजार है। कोट कोसी व सीमांचल को जोड़ने वाली बिहारीगंज-कुरसेला प्रस्तावित नई रेल लाइन की लंबित परियोजना को बजट में गति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे यात्रियों की सुविधा के साथ किसानों को अनाज और सब्जियां बिक्री करने में सुविधा होगी। इस दिशा में वित्त मंत्री से बजट सत्र में पर्याप्त राशि आवंटन कराने की मांग करते हैं। रणधीर मेहता, मुखिया, पड़रिया, बिहारीगंज बिहारीगंज- कुरसेला नई रेल लाइन परियोजना को बिहारीगंज, धमदाहा, माधोपुर, सिरसा, कसमराह, दुर्गापुर, रूपौली, धूसर टीकापट्टी होते कुरसेला तक जोड़ने का लक्ष्य है। इसमें अधिकांश कृषि अधारित क्षेत्र है। रेल सेवा जुड़ने से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित होने पर बल मिलेगा। आशा हैं कि वित्त मंत्री रेल बजट में राशि आवंटन करेंगे। मु. मंजूर आलम, किसान कुश्थन, बिहारीगंज

    किसी भी क्षेत्र के समुचित विकास के लिए रेल सेवा अहम है। इस प्रस्तावित रेल परियोजना के चालू होने से बिहारीगंज और कुरसेला सहित अन्य क्षेत्र रेल सेवा से जुड़ सकेंगे। इससे क्षेत्र का विकास होगा। इस नई रेल लाइन परियोजना को बढ़ावा मिलना चाहिए। विश्वास है कि आने वाले बजट में बिहारीगंज-कुरसेला प्रस्तावित नई रेल लाइन को प्राथमिकता मिलेगी। अखिलेश वर्मा, प्राचार्य,

    बभनगामा, बिहारीगंज

    बिहारीगंज-कुरसेला प्रस्तावित नई रेल लाइन का सपना पूरा होता है तो इस रेल खंड से बड़े-बड़े शहरों तक ट्रेन सेवा चालू होने का उम्मीद है। इससे यात्रियों सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से केंद्र सरकार को गंभीरता के साथ बजट मे फैसला लेना चाहिए। बंटी कुमार, खिलाड़ी, बिहारीगंज

    दिवंगत ललित नारायण मिश्र के सपने को पूरा करने के लिए लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री कार्यकाल में बिहारीगंज-कुरसेला नई रेल लाइन का बजट में पारित किया। लेकिन इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस कारण सपना पूरा नहीं हो रहा है। यह प्रस्तावित परियोजना का चालू होना जरूरी है। इससे मजदूर और किसानों को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार को बजट में उचित राशि देना चाहिए। मुन्ना खान, हथिऔंधा, बिहारीगंज