साहिबगंज से पैदल ही खान सर से मिलने चल पड़े शौकत अली, 8वें दिन पहुंचे लखीसराय; हैरान कर देगी सफर की वजह
शौकत अली अपने गृह क्षेत्र साहिबगंज की बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद लेकर खान सर से मिलने पटना जा रहे हैं।

लखीसराय पहुंचे शौकत अली। (जागरण)
HighLights
शौकत अली साहिबगंज से पटना पदयात्रा पर निकले।
खान सर से मिलकर शिक्षा व्यवस्था सुधारने की उम्मीद।
स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के बाद खान सर से गुहार।
संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। अपने गृह क्षेत्र की बदहाली और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद लेकर झारखंड के साहिबगंज से पदयात्रा कर खान सर से मिलने पटना जा रहे शौकत अली मंगलवार को बड़हिया पहुंचे।
ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। शौकत अली ने बताया कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं और शिक्षा की बदहाल स्थिति में सुधार की उम्मीद लेकर पटना जा रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्याओं का निदान नहीं हुआ।
अब वह खान सर तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। उनका उद्देश्य खान सर को अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना और शिक्षा में सुधार के लिए उनका सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त करना है।
शौकत अली झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड की प्लासगाछी पंचायत के निवासी हैं। वह ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक हैं।
उन्होंने 10 नवंबर को अपने गांव से पदयात्रा शुरू की थी। मंगलवार को यात्रा के आठवें दिन वह बड़हिया पहुंचे।
यह भी पढ़ें- लखीसराय की बेटी कशिश ने यूपी में गाड़ा सफलता का झंडा, चारों सेमेस्टर में टॉप कर जीता गोल्ड मेडल
यह भी पढ़ें- मन्नत पूरी होने पर शुरू किया था व्रत, 37 साल से लगातार छठ कर रहीं लखीसराय की 65 वर्षीय मंजू देवी