मन्नत पूरी होने पर शुरू किया था व्रत, 37 साल से लगातार छठ कर रहीं लखीसराय की 65 वर्षीय मंजू देवी
लखीसराय के बड़हिया की 65 वर्षीय मंजू देवी पिछले 37 वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने बेटे ...और पढ़ें

मंजू देवी। (फाइल फोटो)
HighLights
मंजू देवी 37 वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रही हैं।
बेटे की बीमारी, पति के स्वास्थ्य हेतु मन्नत मांगी थी।
छठी मईया में अटूट विश्वास और श्रद्धा की मिसाल बनीं।
संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। आस्था और विश्वास का महापर्व छठ कई परिवारों के जीवन से जुड़ी ऐसी कहानियां समेटे हुए है, जो अटूट श्रद्धा की मिसाल बन जाती हैं।
बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 निवासी स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की 65 वर्षीय पत्नी मंजू देवी पिछले 37 वर्षों से लगातार छठ व्रत करती आ रही हैं।
बेटे की बीमारी से मुक्ति और पति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर उन्होंने छठी मईया से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने छठ व्रत शुरू किया, जो आज तक अनवरत जारी है।
मंजू देवी बताती हैं कि करीब 37 वर्ष पूर्व उनके बड़े बेटे के कान में लगातार दर्द रहता था और घाव भी हो गया था। काफी इलाज कराने के बाद भी उसे राहत नहीं मिल रही थी।
उस समय उनके पति भी बीमार रहते थे। परिवार की इस परेशानी से चिंतित होकर उन्होंने छठी मईया से मन्नत मांगी। उनकी मनोकामना पूरी हुई तो उन्होंने छठ व्रत करने का संकल्प लिया।
तब से हर वर्ष पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व करती आ रही हैं। इस वर्ष भी मंजू देवी छठ महापर्व की तैयारी में जुटी हैं। पूजा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उनका कहना है कि छठी मईया ने उनकी मन्नत पूरी की है। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा विश्वास है। जब तक जीवन रहेगा, तब तक वे छठी मईया का व्रत करती रहेंगी।
उनके लिए छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और कृतज्ञता का जीवनभर निभाया जाने वाला संकल्प है।