Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lakhisarai News: मामूली विवाद में 13 वर्षीय फैजान की गला दबाकर हत्या, गांव में सनसनी

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 08:37 AM (IST)

    लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में मामूली विवाद के चलते मु. रिजवान के 13 वर्षीय पुत्र फैजान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फैजान जुमे की नमाज के लिए जा रहा था तभी गांव के ही एक परिवार ने उसे पकड़कर गमछे से गला घोंट दिया। शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिजनों की खोजबीन के बाद फैजान का शव मिला।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, हलसी (लखीसराय)। हलसी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में शुक्रवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव के लोगों ने मामूली विवाद में मु. रिजवान के 13 वर्षीय पुत्र फैजान की गला दबाकर हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन की सूचना पर हलसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इसकी पुष्टि हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने की।

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फैजान जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और गले में गमछा कसकर फंदा लगा दिया। हत्या के बाद शव को छिपाए रखा गया और रात होने पर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

    फैजान घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोजबीन में जुटे। देर रात पता चला कि मु. मनान शेख का पुत्र मु. अरमान शेख और उसके परिवारवालों ने हत्या कर शव फेंक दिया है। स्वजन जब वहां पहुंचे तो फैजान बेजान पड़ा था।

    निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले एक शादी समारोह में फैजान और अरमान के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश में यह हत्या की गई बताई जा रही है।