Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सिन्हा बोले- समाधान यात्रा में आम जनता के पैसे हो रहे बर्बाद

    By Suman Kumar SumanEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 08:00 PM (IST)

    Vijay Kumar Sinha In Lakhisarai सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा के नाम पर बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई की राशि को बर्बाद कर रहे हैं। सीएम की प्रत्येक समाधान यात्रा पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

    Hero Image
    प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को लखीसराय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

    लखीसराय, संवाद सहयोगी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के नाम पर बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई की राशि को बर्बाद कर रहे हैं। सीएम की प्रत्येक समाधान यात्रा पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन जनता की एक भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के नाम पर जनता की राशि से पिकनिक मना रहे हैं। ये बातें प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को लखीसराय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है, इसके बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। राज्य में हत्या, लूट, दुष्कर्म और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जंगल राज को जनता राज बताने वालों ने बिहार में गुंडा राज कायम कर दिया है।

    बिहार की जनता ने एनडीए को दिया है जनादेश : सिन्हा

    प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार ने आगे कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाओं एवं भ्रष्ट पदाधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अपराध एवं भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान बंटाने के लिए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के इशारे पर मंत्रीगण राम मंदिर, रामचरित मानस एवं आजादी की लड़ाई पर प्रश्नचिह्न लगाकर बिहार में जातीय संघर्ष एवं धार्मिक उन्माद फैलाने की जुगत में जुटे हुए हैं। परंतु बिहार की जनता सबकुछ समझ रही है। मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। भारतीय जनता पार्टी जंगलराज से भी बिहार को आजाद कराया था और इस गुंडाराज से भी बिहार को आजाद कराएगा।

    उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तरह ही बिहार में भी भाजपा की सरकार बनना तय है। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर जनादेश प्राप्त कर अपना एजेंडा तय करना चाहिए। इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा भी मौजूद थी।

    यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी के लालच में पत्नी ने उजाड़ लिया सुहाग, 2 शूटर्स के साथ मिलकर नशे में धुत प‍ति की कर दी हत्‍या

    comedy show banner
    comedy show banner