बसौनी में सूने घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी
संसू. पीरी बाजार (लखीसराय) पीरी बाजार क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात चोरों ने सूने घर क

संसू., पीरी बाजार (लखीसराय) : पीरी बाजार क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। विदित हो कि इस महीने की यह दूसरी घटना है। बीते 7 अगस्त को भी गाड़ी विशनपुर गांव में अशिकलाल महतो की पत्नी कौशल्या देवी के घर में चोरी की घटना घटी है। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बसौनी गांव में मंगलवार की रात्रि स्व. रामरक्षा झा के पुत्र मुरलीधर झा के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मुरलीधर झा अपने घुटने के इलाज के सिलसिले में लगभग एक महीने पूर्व अपने छोटे बेटे के पास चंडीगढ़ गए हुए थे। इस दौरान घर की देखभाल गांव के ही दशरथ साव को सौंपा रखा था। जो सुबह-शाम आकर घर की साफ-सफाई के अलावा लाइट बत्ती जलाया एवं बुझाया करते थे। इस बात की भनक चोरों को लग गई थी। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे में लगे ग्रील का ताला तोड़कर अंदर घर में प्रवेश कर गए। उसके बाद बारी-बारी से चार कमरे का ताला तोड़कर सभी कमरे में प्रवेश कर गया। कमरे में रखा ट्रंक, बक्सा आदि का भी ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक कमरे का ताला नहीं तोड़ा गया। क्योंकि उसमें भूसा रखा गया था। शायद चोरों को इसकी जानकारी थी। सुबह करीब नौ बजे जब दशरथ यादव वहां पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ग्रील में लगा ताला को टूटा हुआ देखकर वह भौंचक्का रह गए। अंदर जाने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो गया। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय मकान मालिक व पीरी बाजार थाना सहित स्थानीय लोगों को दी गई। पीरी बाजार थाना के एसआइ ललन राम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। चोरी हुए सामान की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। मकान मालिक के आने का इंतजार है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।