तेतरहाट से बड़हिया तक चिराग के समर्थन में लगे नारे
लखीसराय। जमुई के सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को लखीसराय के रास्ते जमुई से हाजीपुर जा रह

लखीसराय। जमुई के सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को लखीसराय के रास्ते जमुई से हाजीपुर जा रहे थे। इस दौरान लोजपा के कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा तेतरहाट से लेकर बड़हिया तक समर्थन में नारे लगाते हुए पटना जिला में प्रवेश कराया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रहे रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह एवं जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने उत्साहित कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आशीर्वाद यात्रा में लखीसराय आएंगे तो पर्याप्त समय देंगे और एक-एक कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। अभी उन्हें जल्दी में हाजीपुर जाना है इसलिए वे कार्यकर्ताओं को थोड़ा दुखी करके जा रहे हैं। लखीसराय बाइपास रोड के रास्ते बड़हिया पहुंचने पर वहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोहिया चौक पर डाकबंगला के सामने भारतीय सबलोग पार्टी के लखीसराय जिलाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए हम चिराग के साथ हैं। चिराग पासवान और रामविलास पासवान के समर्थन में खूब नारेबाजी की। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले हुए हैं। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान का उद्देश्य बिहार को देश का सबसे अग्रणी विकसित राज्य बनाना है। बिहार का सुनहरा व गौरवशाली इतिहास रहा है। पहले नालंदा विश्वविद्यालय पर सिर्फ बिहारी को ही नहीं बल्कि पूरे देश को गर्व था। आज भी सबसे अधिक आइएएस, आइपीएस, पत्रकार सभी बिहार के होते हैं। बावजूद आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों की तरह हम विकसित नहीं हो पाए। इस अवसर पर सूर्यगढ़ा के उप प्रमुख सुजीत कुमार, रामगढ़ चौक लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली, दिनेश पासवान, रामबालक सिंह, चानन प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पासवान, संजय पासवान, दीपक पासवान, बैद्यनाथ यादव, विलास मांझी, मिथिलेश पासवान, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, रौशन पासवान, सुमन कुमार, सातो यादव, गंगा साव, गोवर्धन पासवान, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।