वार्ड पार्षदों के साथ आमरण अनशन पर बैठे नपं उपाध्यक्ष
लखीसराय। नगर पंचायत बड़हिया के उपाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ड पार्षदों के साथ शुक्रवार से अनिश्ि
लखीसराय। नगर पंचायत बड़हिया के उपाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ड पार्षदों के साथ शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी के द्वारा सरकारी राशि की लूट करने, तानाशाही ढंग से नगर नगर पंचायत कार्यालय को चलाने, असंवैधानिक निर्णय लेने सहित कई अन्य मुद्दों के विरोध में उक्त अनशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही अनशन स्थल बनाया गया है। इस मौके पर नपं उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी तानाशाही ढंग से कार्यालय को चलाती है। बोर्ड की बैठक की कार्यवाही पुस्तिका पार्षदों को देखने नहीं दे रही है। सशक्त स्थाई समिति के फर्जी निर्णय के नाम पर सामग्री खरीदकर सरकारी राजस्व की लूट कर रही है। फर्जी सफाई कर्मी के नाम पर राशि निकालती है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक यह अनशन कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अनशन कार्यक्रम को बाधित करने के लिए परिसर में लगाए गए टेंट को कार्यपालक पदाधिकारी ने हटवा दिया था। नपं उपाध्यक्ष के समर्थन में वार्ड पार्षद दीपक कुमार, अमित शंकर, इंदु देवी, श्याम देवी, उषा देवी, प्रभा देवी, करुणा कुमारी, रीणा देवी, पूर्व नपं उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पूर्व नपं सहायक देवेन्द्र सिंह, बासुकीनाथ सिंह, गणेश कुमार, सुजीत कुमार, रौशन कुमार लाला भैया, महेश्वरी सिंह आदि मौजूद थे। उधर नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनूपा कुमारी ने बताया कि सिस्टम का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने जो भी मांग की थी उन्हें उपलब्ध कराया गया है। चुनाव के कार्य की व्यस्तता के कारण कुछ जानकारी नहीं दी जा सकी है। सभी 24 वार्ड के विकास का कार्य किया जा रहा है। उक्त सभी आरोप राजनीति से प्रेरित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।