Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत और कई घायल
लखीसराय में बालगुदर एनएच-80 पर अशोका एकेडमी के पास एक पिकअप वैन सड़क के बैरियर से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए जिनमें से राजकुमार महतो की मौत हो गई। राजेश महतो और ललिता देवी भी घायल हुए ललिता देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। ये सभी श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद बासुकीनाथ से लौट रहे थे।
जागरण संवाददाता, लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र के बालगुदर एनएच-80 से अशोकधाम मंदिर जाने वाली सड़क पर अशोका एकेडमी स्कूल के पास बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक पिकअप वैन सड़क पर लगे लोहे के बैरियर से टकरा गई।
हादसे में वैन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राजकुमार महतो (निवासी- रिविगंज, छपरा) के रूप में हुई है। अन्य घायलों में राजेश महतो और उनकी पत्नी ललिता देवी शामिल हैं। ललिता देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल, लखीसराय रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद बासुकीनाथ से अपना काम-धंधा समेटकर सभी लोग पिकअप वैन से छपरा लौट रहे थे। मृतक राजकुमार महतो वैन की छत पर बैठे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।