विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम लागत में दोगुना मुनाफा! लखीसराय के किसानों को सरकार दे रही सस्ते बीज के साथ ये दो खास चीजें बिल्कुल मुफ्त

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:02 AM (IST)

लखीसराय में कृषि विभाग 2,470 एकड़ में दलहन-तिलहन और शंकर मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए फसल प्रत्यक्षण कार्यक्रम चला रहा है।

दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने को 2,470 एकड़ में होगा फसल प्रत्यक्षण (AI Generated Image)

दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने को 2,470 एकड़ में होगा फसल प्रत्यक्षण (AI Generated Image)

HighLights

  1. 2,470 एकड़ में दलहन-तिलहन फसल प्रत्यक्षण कार्यक्रम।

  2. किसानों को उन्नत बीज और वैज्ञानिक तकनीक उपलब्ध कराई जा रही।

  3. आय बढ़ाने और आत्मनिर्भरता लाने का मुख्य उद्देश्य।

संवाद सहयोगी, लखीसराय। किसानों की आय बढ़ाने और दलहन-तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

केंद्र सरकार की दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता योजना के तहत फसल प्रत्यक्षण कार्यक्रम 2026-27 में जिले के सात प्रखंडों में 2,470 एकड़ भूमि पर प्रत्यक्षण कराया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर क्लस्टर बनाए गए हैं।

किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराने के साथ बोआई से पहले वैज्ञानिक खेती की जानकारी भी दी जा रही है।

प्रत्येक 25 एकड़ पर एक क्लस्टर बनाया गया है। इसमें संबंधित पंचायत के 25 से 50 किसान सामूहिक रूप से वैज्ञानिक तरीके से चयनित फसलों की बोआई करेंगे। दलहनी फसलों में चना, मसूर, हरा चना और मटर तथा तिलहनी फसल में सरसों शामिल हैं।

इसके अलावा शंकर मक्का का भी प्रत्यक्षण कराया जाएगा। फसलवार प्रत्यक्षण के लिए चना के 500 एकड़, हरा चना के 400 एकड़, मसूर के 175 एकड़, शंकर मक्का के 495 एकड़ और सरसों के 900 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बीज के साथ मुफ्त दवा और मृदा किट का वितरण

जिले में खेती योग्य कुल भूमि 82,485 हेक्टेयर है। वहीं फार्मर आइडी प्राप्त किसानों की संख्या 51,349 है।

प्रत्यक्षण कार्यक्रम के अलावा किसानों के बीच अनुदानित दर पर मसूर के 850 क्विंटल, चना के 1,203 क्विंटल, हरा मटर के 520 क्विंटल, पीला मटर के 471 क्विंटल, मक्का के 100 क्विंटल और सरसों के 39 क्विंटल बीज का वितरण किया जा रहा है। किसानों को बीज के साथ मुफ्त दवा और मृदा किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

पूरे प्रत्यक्षण कार्यक्रम की कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज और वैज्ञानिक तकनीक उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाना तथा दलहन-तिलहन के बीज के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है।

किसानों के बीच बीज वितरण किया जा रहा है। प्रत्यक्षण के माध्यम से किसानों को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी मिलेगी। इससे फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी। - कुंदन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, लखीसराय

यह भी पढ़ें- मखाना खेती का कमाल: 4 एकड़ में पैदा किया 38 क्विंटल मखाना, भागलपुर के किसान ने प्रति बीघा कमाए 50 से 60 हजार रुपये

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के किसानों की बल्ले-बल्ले: मसूर के बीज पर 100% सब्सिडी, चना और सरसों पर भी भारी सब्सिडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।