Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्पू व पप्पू अपनी ¨जदगी के असफल नेता : विजय

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 07 Oct 2018 07:41 PM (IST)

    लखीसराय। राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निश

    Hero Image
    अप्पू व पप्पू अपनी ¨जदगी के असफल नेता : विजय

    लखीसराय। राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि अप्पू और पप्पू दोनों अनुकंपा की राजनीति कर रहे हैं। ये दोनों अपनी ¨जदगी के असफल राजनेता हैं। मंत्री श्री सिन्हा रविवार को स्थानीय भाजपा प्रधान कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सबसे पहले जन कल्याण संवाद में लोगों की समस्या को सुना। आवास योजना और शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं को मंत्री ने सुना। मतासी, अमहरा में सड़क निर्माण जल्द कराने की बात मंत्री ने कही है। मंत्री ने कहा कि गो¨वदबीघा में सड़क पहुंच पथ को रोका जा रहा है। मंत्री ने इसकी शिकायत डीएम से की है। वहीं हलसी, रामगढ़चौक प्रखंड में बिजली समस्या को लेकर किसानों को पटवन में परेशानी हो रही है। मंत्री ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस संदर्भ में बात की। मंत्री ने कहा कि धीरा पंचायत और कैंदी में सात निश्चय योजनाओं में अवैध रुप से पैसे की वसूली को लेकर रविवार को निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता की जिम्मेदारी अधिकारियों पर तय है। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई भी तय है। इसके अलावा बंद ट्यूबवेल को जल्द चालू कराने की बात कही। हलसी के प्रतापपुर में दो ट्रांसफार्मर लगा है, परंतु ट्यूब-वेल बंद है। इस संदर्भ में डीएम को भी कहा गया है। मंत्री ने निजी आइटीआइ चलाने वाली संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सिर्फ कागज पर पढ़ाई नहीं होगी। बच्चों को सही रुप से पढ़ाएं नहीं तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि 39 आइटीआइ संस्था को रद्द करने की सिफारिश भारत सरकार को भेज दिया गया है। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार किसानों के साथ है। पानी की कमी के कारण धान के फसल को हो रहे नुकसान को लेकर जल्द ही किसानों को डीजल अनुदान दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, महेन्द्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें