Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lakhisarai News: लखीसराय में दूध लेने आई 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, कारोबारी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 07:03 PM (IST)

    लखीसराय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 50 वर्षीय सजन सिंह पर उसके दूध संग्रह केंद्र पर दूध लेने आई 14 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि आरोपित अलीनगर ग्राम कचहरी की सरपंच सुशीला देवी का चचेरा देवर है।

    Hero Image
    दूध लेने आई नाबालिग से दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम जयप्रकाश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सजन सिंह पर उसके दूध संग्रह केंद्र पर दूध लेने आई 14 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। पीड़िता के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में केस किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता का स्थानीय न्यायालय में बयान दर्ज करवाया। सदर अस्पताल में उसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। टीम ने पीड़िता के कपड़े आदि एकत्रित किए।

    आरोपित अलीनगर ग्राम कचहरी की सरपंच सुशीला देवी का चचेरा देवर है। आरोपित सजन सिंह अपने घर के बाहर दूध संग्रह केंद्र संचालित करता है। वहां पर पशुपालक दूध की बिक्री करने एवं आम लोग दूध खरीदने पहुंचते हैं। एक किशोरी भी बुधवार शाम सजन सिंह के दूध संग्रह केंद्र पर दूध लेने गई।

    उस समय सजन सिंह वहां अकेले था। उसपर आरोप है कि उसने किशोरी को कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने घर जाकर स्वजन को इसकी जानकारी दी।

    स्वजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराया जा चुका है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।