विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार में ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, आधे घंटे तक बाधित रहा परिचालन; जानी नुकसान नहीं

By Suman Kumar SumanEdited By: Rajat Mourya
Published: Fri, 20 Oct 2023 06:07 PM (IST)

बिहार के सिरारी शेखपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा ...और पढ़ें

बिहार में ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, आधे घंटे तक बाधित रहा परिचालन; जानी नुकसान नहीं
बिहार में ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, आधे घंटे तक बाधित रहा परिचालन; जानी नुकसान नहीं

HighLights

  1. सिरारी-शेखपुरा स्टेशन के बीच ट्रैक्टर से टकराई ट्रेन
  2. हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े
  3. ट्रैक्टर छोड़कर चालक हुआ फरार, करीब आधा घंटा तक रुकी रही ट्रेन

संवाद सहयोगी, लखीसराय। Bihar Train Tractor Accident किऊल-गया रेलखंड के सिरारी-शेखपुरा रेलवे स्टेशन के बीच पैगंबरपुर के पास शुक्रवार को ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। रेलवे ट्रैक से होकर गुजर रहा ट्रैक्टर ट्रेन संख्या 03389 अप किऊल-गया पैंसेजर के सामने आ गया था। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बंटकर रेलवे लाइन के किनारे एक गड्डे में जा गिरा। जबकि ट्रैक्टर चालक जान बचाकर भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर में टक्कर होने के बाद ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। हादसे के कारण किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन करीब 24 मिनट तक वहीं रुकी रही।

'ट्रैक पर अवैध रूप से हो रहा वाहनों का परिचालन'

आनन-फानन में रेलवे लाइन को साफ कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस संबंध में किऊल आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सिरारी-शेखपुरा रेलवे स्टेशन के बीच किमी. 20/29-31 पर रेलवे फटक नहीं है। रेलवे लाइन होकर वाहनों का अवैध रूप से परिचालन हो रहा है।

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक ट्रेन को बिना देखे ट्रैक्टर लेकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। चालक रेलवे लाइन पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए। संबंधित ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बक्सर स्टेशन के पास लॉज में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज; FIR दर्ज

ये भी पढ़ें- बिहार में कब होगी कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती? सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिल रहा तकनीकी ज्ञान, अभिभावक परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।