विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय के किसान का बेटा थल सेना में बनेगा अधिकारी, NDA परीक्षा में हासिल की 272वीं रैंक 

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:00 AM (IST)

लखीसराय के अनुरंजन श्रावण ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा में 272वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

परीक्षा पास करने के बाद मिठाई खिलाता परिवार। फोटो जागरण

परीक्षा पास करने के बाद मिठाई खिलाता परिवार। फोटो जागरण

HighLights

  1. अनुरंजन श्रावण ने एनडीए में 272वीं अखिल भारतीय रैंक पाई।

  2. किसान के बेटे ने पहले प्रयास में परीक्षा पास की।

  3. अब अनुरंजन थल सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे।

संवाद सूत्र, लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के सहूर गांव निवासी अनुरंजन श्रावण ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में आल इंडिया 272वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है।

अनुरंजन श्रावण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, बड़हिया से प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी रहे अनुरंजन का सपना देश की सेवा के लिए सेना में अधिकारी बनने का था।

एनडीए की परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने इस सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वे थल सेना में अधिकारी के रूप में योगदान करेंगे।

अनुरंजन के पिता राजेश कुमार साधारण किसान हैं, जबकि उनकी माता कुमारी नूतन आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में उत्साह का माहौल है।

परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अनुरंजन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा, राजेश्वरी प्रसाद सिंह, प्रमोद दास, चंदन कुमार एवं रामाश्रय सिंह सहित अन्य लोगों ने अनुरंजन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- कोरोना काल में नौकरी गई तो पत्नी ने दिखाई राह, बिहार के प्रवीण ने खड़ा किया लाखों का कारोबार 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में दीपावली बाजार में करोड़ों का कारोबार, आभूषण मिठाई और इलेक्ट्रिक दीयों की धूम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।