महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ न्याय दिलाएगा महिला विकास मंच : वीणा मानवी
किशनगंज। महिला विकास मंच पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही ह ...और पढ़ें

किशनगंज। महिला विकास मंच पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही है। इस मंच का उद्देश्य समाज के प्रताड़ित और शोषित महिलाओं को कानूनी न्याय दिलाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। जिससे कि महिलाओं को समाज में उचित सम्मान के साथ हक और अधिकार भी सामन्य रूप से मिलता रहे। इस मंच का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यह बातें रविवार को महिला विकास मंच की मुख्य संरक्षक वीणा मानवी ने धर्मगंज चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सूबे के विभिन्न जिला में महिला विकास मंच की अध्यक्ष बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस क्रम में सर्वसम्मति से किशनगंज जिला के महिला विकास मंच की अध्यक्ष डॉ. तारा श्वेता आर्या को बनाया गया है। इनके नेतृत्व में मंच का काम जिला में बेहतर तरीके से संचालित होगा। मंच की ओर से लीफलेट भी जारी किया ागया। जिसमें विशेष रूप से मंच के कार्यनीति पर चर्चा की गई। इसके अंतर्गत समाज में उन प्रताड़ित और शोषित महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए खड़े होने की है। जो लोक लाज की वजह से थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाने में असमर्थ रहती हैं। यह मंच महिलाओं द्वारा प्रताड़ित पुरूष के लिए भी काम करेगा।
वहीं महिला विकास मंच की अध्यक्ष डॉ. तारा श्वेता आर्या ने कहा कि मंच के माध्यम से सभी पीड़ित महिलाओं को हर संभव मदद पहुंचायी जाएगी। लेकिन इस मंच की परिकल्पना विशेष रूप से समाज की उन महिलाओं के लिए किया गया है। जो आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर हैं। साथ ही मंच कॉलेज गोइंग गलर्स के लिए एक नई पहल कर रही है। इसके लिए महिला विकास मंच द्वारा कॉलेजों में लड़कियों से रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाए के बाद उन्हें आई कार्ड भी दिए जाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से वंदना, ज्योति, कंचन, शेाभा, नूतन, पम्मी बेगम और रूबीना शमीम सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।