विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायग्नोस्टिक सेंटर के अलग-अलग जांच रिपोर्ट मामले में मेडिकल टीम करेगी जांच

By JagranEdited By:
Published: Sun, 15 May 2022 05:56 PM (IST)

एक मरीज के एक ही जांच के तीन अलग-अलग डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच बाद अलग-अलग रिपोर्ट आना हर किसी को ...और पढ़ें

डायग्नोस्टिक सेंटर के अलग-अलग जांच रिपोर्ट मामले में मेडिकल टीम करेगी जांच
डायग्नोस्टिक सेंटर के अलग-अलग जांच रिपोर्ट मामले में मेडिकल टीम करेगी जांच

जागरण संवाददाता, किशनगंज : एक मरीज के एक ही जांच के तीन अलग-अलग डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच बाद अलग-अलग रिपोर्ट आना हर किसी को अचंभित कर रहा है। मरीज के ईसीजी जांच रिपोर्ट में दो सेंटर में सामान्य और एक सेंटर द्वारा हार्ट ब्लाक (आरबीबीबी) रिपोर्ट देने मामले में मरीज उपभोक्ता फोरम से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तक भ्रामक जांच रिपोर्ट देने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की मांग कर रहे हैं। लाइनपाड़ा निवासी पीड़ित मरीज बिरेंद्र तिवारी ने मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। उन्होंने आवेदन में डा. जैन मेटरनिटी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा दिए गए हार्ट ब्लाक के रिपोर्ट को भ्रामक और गलत मानकर मेडिकल टीम गठित कर जांच कराने की मांग की है ताकि अन्य किसी व्यक्ति के साथ डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा भ्रामक रिपोर्ट नहीं दे। ताकि मरीज की परेशानी बढ़े। मामले में सीएस ने बताया कि जानकारी मिलने पर मेडिकल टीम द्वारा जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

मरीज ने दिए आवेदन में तीन जगह के जांच रिपोर्ट में दो जगह नार्मल और एक में मिले हार्ट ब्लाक रिपोर्ट से उसकी परेशानी बढ़ गई। वह अपने प्रोस्टेट के आपरेशन को लेकर चितित थे लेकिन डाक्टर के सलाह पर ईसीजी जांच कराने सबसे पहले कैलटैक्स चौक स्थित डा. जैन मेटरनिटी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचकर जांच कराया। वहां ईसीजी जांच कराने पर हार्ट ब्लाक (आरबीबीबी) रिपोर्ट दिया गया। रिपोर्ट देखकर वह घबरा गए और बाद में जब दो अन्य जांच सेंटर पर जांच कराया जहां रिपोर्ट नार्मल मिला तो वह डाक्टर से सलाह लेने पर आपरेशन कराया। इस संबंध में आपरेशन करने वाले डा. भरत प्रसाद ने बताया कि छोटा आपरेशन हो या बड़ा सावधानी के तौर पर मरीज को ईसीजी जांच कराने का निर्देश दिया गया था। एक जगह के जांच में (आरबीबीबी) रिपोर्ट आने पर आपरेशन में परेशानी की बात मरीज को बताया गया। इसके बाद मरीज द्वारा दो अन्य जगह से जांच कराकर रिपोर्ट लाया गया। दोनों अन्य जगह के रिपोर्ट में आपरेशन के लायक रिपोर्ट बताया गया। उस रिपोर्ट के आधार पर छोटा आपरेशन होने के कारण मरीज का आपरेशन किया गया। मामले में मरीज का कहना है कि स्वस्थ होने के बाद जांच सेंटर द्वारा अलग-अलग जांच रिपोर्ट की जांच की मांग हर जगह कर रहे हैं, ताकि अन्य लोगों के साथ ऐसी परेशानी नहीं हो।

मामले की जानकारी मिली है। मरीज के द्वारा तीन जगह कराए गए जांच रिपोर्ट में कौन सही है और कौन गलत है, इसकी जांच कराई जाएगी। एसीएमओ को मामले की जांच का निर्देश दिया जा रहा है।

डा. कौशल किशोर, सिविल सर्जन किशनगंज

-------------- इस मामले में जानकारी के अनुसार मरीज के द्वारा उपभोक्ता फोरम में शिकायत वाद दर्ज कराया गया है। अब तक मामले में उन्हें कोई नोटिस नहीं प्राप्त हुआ है। मामले में उपभोक्ता फोरम के द्वारा जांच पड़ताल की जाएगी और निर्णय होगा।

डा. एमएल जैन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।