Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपाइयों ने मनाई डॉ. भीमराव की पुण्यतिथि

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:13 PM (IST)

    किशनगंज भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को धर्मगंज चौक स्थित पीडब्लयूडी डाक

    भाजपाइयों ने मनाई डॉ. भीमराव की पुण्यतिथि

    किशनगंज : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को धर्मगंज चौक स्थित पीडब्लयूडी डाक बंगला परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल्य चित्र पर विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्णिया विधायक विजय खेमका, और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद सहित कई कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित किए। साथ ही शौर्य दिवस भी मनाया गया और कारसेवकों के बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। विधायक खेमका ने डॉ. भीमराव की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि आज के दिन ही अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कई कारसेवकों ने अपने बलिदान दे दिए थे। इन कार सेवकों की बलिदान को देश के लोग के मन मस्तिष्क पर हमेशा विराजमान रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को बधाई दिए और संगठन के कार्यों में सफलता पूर्वक भागीदारी निभाने की बात कही। वहीं जिला प्रवक्ता सुबोध माहेश्वरी ने कहा कि आगामी दिनों में जिला में भाजपा जिलाध्यक्ष का चयन किया जाना है। इसके लिए जिला संगठन चुनाव प्रभारी खेमका ने जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधानपार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी के साथ गुप्त बैठक कर जिलाध्यक्ष पद के दावेदार के तीन नाम लेकर प्रदेश कमिटी को सौंपेंगे। आठ दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिकदर सिंह, देवकी अग्रवाल, स्विटी सिंह, हरिराम अग्रवाल, गोविन्द बिहानी, मनोज सिंह, अर्पिता जी, सुबोध माहेश्वरी, अभिनव मोदी, अब्दुल रहमान, अजीत दास, रवि उरांव, पवन सिंह, मिथलेश मिश्रा, राजेश गुप्ता, गौतम पौदार, शुशांत गोप, मनोज गटटानी, रतिराम स्वर्णकार, मनोज मजुमदार, गोपाल मोहन सिंह, गणेश ज्ञा और संजय उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner