विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार: 4 साल की मासूम से अश्लील हरकत का आरोप, भाई को मोबाइल में उलझाया; आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:19 AM (GMT+05:30)

किशनगंज में चार साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ...और पढ़ें

4 साल की मासूम से अश्लील हरकत का आरोप, भाई को मोबाइल में उलझाया; आरोपी गिरफ्तार

4 साल की मासूम से अश्लील हरकत का आरोप, भाई को मोबाइल में उलझाया; आरोपी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, किशनगंज। शहर में चार साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहलाकर अपनी गोद में बैठाया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

इस दौरान उसने बच्ची के आठ वर्षीय भाई को मोबाइल देखने में उलझा दिया था। हालांकि, बच्ची के पिता के मौके पर पहुंचते ही आरोपित वहां से फरार हो गया। मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित सरकाराज खान उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार शाम की बताई गई है। पीड़िता के पिता ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि घटना के समय वह घर में मौजूद थे। उनके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

इसी दौरान आठ वर्षीय बेटे ने आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया और बताया कि उसकी छोटी बहन रो रही है। बेटे की बात सुनकर पिता जब बाहर पहुंचे तो उनकी चार वर्षीय बेटी आरोपित की गोद में बैठी हुई थी।

बेटे को मोबाइल देखने के लिए अलग बैठा दिया था

पिता का आरोप है कि आरोपित ने उनके बेटे को मोबाइल देखने के लिए अलग बैठा दिया था और इस दौरान बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। वह मासूम के शरीर को गलत तरीके से छू रहा था।

पिता को अचानक सामने देखकर आरोपित घबरा गया और बेटे के हाथ से मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। उस समय बच्ची रो रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद बच्ची के पिता ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई नेहा कुमारी को सौंपी गई है।

त्वरित कार्रवाई कर आरोपित गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामारी कर नामजद आरोपित सरकाराज खान उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया।

सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- खाने में नशा मिलाकर करते थे बेहोश, रात होते ही बोलते थे धावा; किशनगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश  

यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी व कबूतरबाजी! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़ा गिरोह का तार, पटना से AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।