विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाइल्डलाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में बाल संरक्षण समिति का किया गया गठन

By JagranEdited By:
Published: Thu, 03 Mar 2022 06:49 PM (IST)

संसू ठाकुरगंज(किशनगंज) प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख धनी लाल गण्

चाइल्डलाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में बाल संरक्षण समिति का किया गया गठन
चाइल्डलाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में बाल संरक्षण समिति का किया गया गठन

संसू, ठाकुरगंज(किशनगंज) : प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख धनी लाल गणेश की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से बाल संरक्षण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत चुनाव के बाद नए सिरे से प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में प्रखंड प्रमुख धनी लाल गणेश व उपाध्यक्ष के तौर पर उपप्रमुख मु. आरफीन हुसैन, सचिव के पद पर सीडीपीओ एवं सदस्य के रूप में बीपीआरओ, बीईओ, लेबर इंस्पेक्टर, चिकित्सा पदाधिकारी, चाइल्डलाइन के प्रतिनिधि आदि सहित अन्य सदस्यों का गठन किया गया।

पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का भी गठन यथाशीघ्र करने की बात कही गई। बैठक में बाल विवाह, बाल व्यापार, बाल श्रम, बालकों के नशामुक्ति अभियान के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता लाने की बात कही गई। उक्त बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से बालक-बालिकाओं को लाभ दिलाने संबंधी बातों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने आइसीडीएस के महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पट पर चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 लिखवाने का आदेश दिया। बैठक में अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत, उपप्रमुख मु. आरफीन हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र सिंह, पंसस अजमल सानी, जिला चाइल्ड लाइन समन्वयक पंकज झा, जिला बाल संरक्षण इकाई किशनगंज के प्रतिनिधि संदीप रंजन व संजीव कुमार, प्रखंड चाइल्डलाइन समन्वयक परिमल सिंहा, विहान संस्था के जिला परियोजना प्रमुख प्रकाश कुमार, सदस्य जहांगीर आलम, श्यामली कुमारी मुजाहिद आलम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।