विश्व शांति को ले किया गया जैन सामायिक फेस्टिवल का आयोजन
किशनगंज। विश्वमैत्री विश्वशांति और एकता का लक्ष्य लिए जैन सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
किशनगंज। विश्वमैत्री, विश्वशांति और एकता का लक्ष्य लिए जैन सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रेरणा से अभातेयुप ने किशनगंज सहित विश्वभर में 346 शाखाओं में इस फेस्टिवल का आयोजन किया। जिसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्थानीय दिगम्बर जैन भवन में विश्वमैत्री, विश्वशांति और एकता के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा मंगलाचरण से की गई।फिर 48 मिनट एकाग्र होकर उपस्थित समाज ने सामायिक आराधना की और 60 मिनट तक नमस्कार महामंत्र का लगातार जाप भी किया। नेपाल बिहार तेरापंथ सभाध्यक्ष डॉ राजकरण दफ्तरी ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रेरणा से जैन धर्म का विश्वभर में होने वाला यह कार्यक्रम एक अच्छा संदेश देने में सफल होगा और दुनिया भर के लोगो को विश्वमैत्री, विश्वशांति के सूत्र में पिरोने का काम करेगा।
इस मौके पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। बिहार तेरापंथ सभाध्यक्ष डॉ. राजकरण दफ्तरी, तेरापंथ सभाध्यक्ष पुखराज बागरेचा, महिला मंडल अध्यक्ष सायर कोठारी, दिगम्बर जैन समाज के राजकुमार छाबरा, कमल कोठारी, जैन युवा मंडल अध्यक्ष विशाल जैन, हंसराज पुगलिया, सन्तोष चंद श्यामसुखा, मोहन लुनिया, अजय सिंह बैद, हेमराज कोठारी, प्रसन्न भंसाली, मोहित बैद, शांतिलाल बैद, संजय चांदवाल, मुकेश अजमेरा, पवन काला, सविता पांड्या, लक्ष्मी देवी अजमेरा, संगीता छाबरा, मोनिका काला सहित सैकड़ों की संख्या में जैन धर्म के सभी पंथ के लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।कार्यक्रम का सफल आयोजन तेयुप सचिव जितेंद्र बैद के नेतृत्व में हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।