Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar: लड़की को प्यार में फंसाया, शारीरिक संबंध बनाया... ब्याह के नाम पर करता रहा गंदी हरकतें; किशनगंज में घिनौना कांड

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM (IST)

    Bihar Kishanganj News बिहार के किशनगंज में शादी का झांसा देकर नाबालिग से बीते एक साल से लगातार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि आरोपित विजय का पूर्व से ही पीड़िता के घर आना जाना था।

    Hero Image
    Bihar, Kishanganj News: बिहार के किशनगंज में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया है।

    संवाद सहयोगी, किशनगंज। Bihar News, Kishanganj News शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता के लिखित आवेदन पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दिघलबैंक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपित विजय का पूर्व से ही पीड़िता के घर आना जाना था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फांस लिया और शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। पीड़िता के द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर वह घर से फरार हो गया। बीते वर्ष दुर्गा पूजा के समय घर वापस लौटने के बाद वह फिर से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगा।

    पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद विजय के स्वजनों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। आखिरकार पीड़िता मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंची। महिला थाने में पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

    नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

    नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अमृत कुमार पिता प्रेमलाल डउवाबाड़ी विशनपुर को रूईधासा जाने वाली सड़क के पास से पकड़ा गया। मामले को लेकर तीन अगस्त को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। मामले में गंभीर धाराओं के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

    पीड़िता ने महिला थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है की विशनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने एक वर्ष पूर्व जन्माष्टमी पूजा के रात में पीड़िता के घर के पास एक आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया था। महिला थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सागर कुमार के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।महिला थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

    तकनीकी साक्ष्य व आसूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अमृत कुमार को रूईधासा रोड के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।एसपी सागर कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधानकर्ता को शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया है।टीम में महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अवर निरीक्षक सिमरन भारती ,सिपाही विनय कुमार, शशि कुमार व सोनू कुमार शामिल थे।