विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: लालू ने सुना दिया फैसला... 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये पार्टी! गठबंधन की डील कैंसिल

Published: Fri, 12 Sep 2025 02:28 PM (IST)

AIMIM नेता अख्तरुल इमाम ने कहा कि राजद की भूल के कारण बिहार में भाजपा स्थापित हुई है। 2005 में ...और पढ़ें

लालू ने सुना दिया फैसला... 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये पार्टी! गठबंधन की डील कैंसिल
लालू ने सुना दिया फैसला... 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये पार्टी! गठबंधन की डील कैंसिल

जागरण संवाददाता, किशनगंज। एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल इमाम ने कहा की राजद (RJD) की भूल के कारण बिहार में भाजपा (BJP) स्थापित हुई है। वर्ष 2005 में राजद ने जो गलती की थी वही स्थिति 2025 में दोहरा रही है।

उन्होंने कहा कि 2005 में मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव स्वर्गीय रामविलास पासवान ने दिया था, लेकिन राजद ने इनकार कर दिया। अगर मुस्लिम मुख्यमंत्री की बात मान ली जाती तो राजद गठबंधन की सरकार बन जाती। फिर से यही गलती की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हम गठबंधन का पत्र लेकर लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के पास गए थे, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की। अब हम आजाद हैं। हमको अलग चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हमारी पार्टी की तैयारी 100 पर चुनाव लड़ने की है।

इमाम ने कहा कि महागठबंधन से बात नहीं बनी तो तीसरे फ्रंट के साथ पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। जन सुराज पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) खुद किसी से गठबंधन नहीं करने की बात कह चुके हैं। अभी उनसे कोई बात नहीं हुई है।

अब ओवैसी करेंगे फैसला

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसी माह उनकी पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) बिहार आ रहे हैं। जिसके बाद तय किया जाएगा कि किस पार्टी से गठबंधन होगा और किस किस सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हम तो ढोल बजाकर लालू-तेजस्वी के कान खोलने गए थे। गठबंधन के लिए दरवाजा खोलने गए, लेकिन दरवाजा ही नहीं खोला गया। राजद के माई समीकरण (मुस्लिम यादव) की इससे पोल खुल गई।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार के करीबी के घर मीटिंग, मौजूद रहे 6 सीनियर लीडर; हो गया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: चुनाव से पहले लालू यादव ने कर लिया फैसला, इस पार्टी से नहीं होगा राजद का गठबंधन